फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना से ठीक होने के बाद क्या संक्रमित मरीज से मिलना खतरनाक है?

Fri, 21 May 2021 06:03 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 21 May 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 second wave coronavirus question answer
कोरोना वायरस - फोटो : istock

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने पिछले कई दिनों से परेशान करके रखा हुआ है। इस लहर में ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं और यहां तक कि काफी अधिक संख्या में लोगों की मौत भी हो रही है। हालांकि इस दौरान संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में मन में कई तरह के सवाल उठते हैं, जैसे- कोरोना से ठीक होने के बाद अगर कोई व्यक्ति किसी अन्य संक्रमित मरीज से मिलता है, तो क्या उसके फिर से संक्रमित की संभावना है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही कोरोना से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 

Coronavirus in India update covid 19 second wave coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

पहली लहर की तुलना में इस दूसरी लहर में क्या अंतर है? 

  • दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. पीयूष रंजन कहते हैं, 'पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर हमारे लिए काफी मुसीबतों को लेकर आई है। पहली लहर की तुलना में इस बार कम समय में बहुत ज्यादा संख्या में केस आए और कुछ हद तक सिस्टम ओवरबर्डन (अधिक बोझ) होने लगा। लेकिन समय रहते अब हम संभल रहे हैं और उम्मीद है कि काले बादल छटेंगे। इसके लिए जरूरी है कि किसी भी तरह की चूक न हो। केस कम भी हों, तो भी सिर्फ अगली लहर तक ही नहीं बल्कि आने वाले कई महीनों और साल तक नियमों का पालन करें।' 
Coronavirus in India update covid 19 second wave coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोरोना से ठीक होने के बाद अगर किसी अन्य संक्रमित से मिलते हैं, तो क्या फिर संक्रमण की संभावना है? 

  • डॉ. पीयूष रंजन कहते हैं, 'कोरोना से ठीक होने के बाद व्यक्ति में एंटीबॉडीज बनती हैं, जो उन्हें लंबे समय तक सुरक्षा देती है। लेकिन कई केस ऐसे भी आए हैं, जिनमें लोग संक्रमित हुए हैं। इसलिए कोरोना हुआ हो या नहीं, वैक्सीन लगवाई हो या नहीं, हर हाल में कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर (कोरोना से बचने के उपाय) का पालन करना है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 second wave coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कई लोगों को कोरोना के हल्के संक्रमण होते हैं तो क्या उन्हें भी 3 महीने बाद ही वैक्सीन लगवानी है?

  • डॉ. पीयूष रंजन कहते हैं, 'कोविड नई बीमारी है, इस समय जो भी शोध सामने आते हैं, उसके लिहाज से इलाज और बचाव के तरीके अपडेट किए जाते हैं। पहले मानते थे कि जिन लोगों को कोविड संक्रमण हो गया है, तो शरीर वायरस से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बनाता है और वो कुछ समय तक रहती हैं। ये एंटीबॉडी तीन से छह महीने तक रहती हैं और तब तक वायरस से लड़ने में मदद करती हैं। हालांकि एंटीबॉडीज कितनी मात्रा में बन रही हैं, वो उनके शरीर पर निर्भर करता है। इसके कई फायदे हैं, पहले तो नेचुरल (प्राकृतिक) इम्यूनिटी आपको बचाएगी, उसके बाद इम्यूनिटी जैसे ही कम होगी और तीन महीने हो जाएंगे तो एक बार फिर आपको वैक्सीन के रूप में इम्यूनिटी मिलने लगेगी।' 
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 second wave coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

ब्लैक फंगस को लेकर लोगों में काफी भय है, इसे कैसे समझें? 

  • डॉ. पीयूष रंजन कहते हैं, 'जी हां, आज के समय में ब्लैक फंगस के भी कई केस आ रहे हैं। पहले इसके कभी-कभी एक या दो केस ही सामने आते थे। लेकिन इसके नाम से घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क और सावधान रहें। ये उन कोविड संक्रमित लोगों को होता है, जिन्हें कैंसर, डायबिटीज जैसी बीमारी हो या कोविड से संक्रमण के बाद लंबे समय तक ऑक्सीजन, स्टेरॉयड की खुराक ली हो। ऐसे लोग जिन्हें हल्का संक्रमण हुआ है या स्टेरॉयड का सेवन नहीं किया, उनमें इसका जोखिम नहीं है। अगर सजगता की बात है, तो कोविड से ठीक होने के बाद साइनस में कोई संक्रमण लगता है, आंख में दर्द या रोशनी कम हो रही है, चेहरे के किसी भाग पर सूजन हो रही है, सिर में एक तरफ दर्द हो रहा है, तो तुरंत आंख, नाक, गले के डॉक्टर को दिखाएं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed