फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच खुद संक्रमण से कैसे बचें और ध्यान रखें?

Sun, 25 Apr 2021 01:00 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 25 Apr 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 infection in children and pregnant woman coronavirus question answer
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन तीन लाख से अधिक लोग कोरोना का शिकार हो रहे हैं और हजारों लोगों की मौत हो रही है। कोरोना की इस दूसरी लहर की सबसे खतरनाक बात ये है कि इस बार यह बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों और युवाओं को भी तेजी से संक्रमित कर रहा है। ऐसे में यह जान लेना बेहद ही जरूरी है कि बच्चों को वायरस का कितना संक्रमण हो रहा है और साथ ही यह भी कि परिवार में अगर एक सदस्य में कोरोना के लक्षण हैं तो क्या अन्य सदस्यों को भी टेस्ट कराना जरूरी है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना से जुड़े ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब... 

Coronavirus in India update covid 19 infection in children and pregnant woman coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

परिवार में एक सदस्य के लक्षण हैं तो क्या अन्य को भी टेस्ट कराना जरूरी है? 

  • दिल्ली स्थित एम्स की डॉ. नीरजा भाटला कहती हैं, 'अगर एक व्यक्ति टेस्ट में पॉजिटिव आया है तो संभव है कि परिवार के सदस्य भी संक्रमित हो गए होंगे। लेकिन अगर तुरंत लक्षण नहीं आए हैं, हो सकता है एक हफ्ते बाद आ सकते हैं। अगर नहीं भी आए, तो कम से कम एक हफ्ते तक आइसोलेट रहें, क्योंकि कई बार व्यक्ति एसिम्प्टोमैटिक होते हैं।' 
Coronavirus in India update covid 19 infection in children and pregnant woman coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

बच्चों को वायरस का कितना संक्रमण हो रहा है? 

  • डॉ. नीरजा भाटला कहती हैं, 'जी हां, इस बार वायरस में जो बदलाव देखने को मिल रहा है, वो ये है कि बच्चों में भी काफी संक्रमण फैल रहा है। खासतौर पर उन्हें डायरिया की समस्या, सर्दी-जुकाम या बुखार भी हो सकता है। इसलिए अभी बच्चे अगर बाहर जा रहे हैं तो कपड़े बदलवाएं और हाथ साफ करने की आदत डलवाएं। अगर घर के व्यक्ति बाहर जाते हैं तो बच्चों से मिलने से पहले कपड़े बदल कर , हाथ साफ कर जाएं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 infection in children and pregnant woman coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोरोना काल में महिलाएं किस तरह से खुद का ख्याल रखें? 

  • डॉ. नीरजा भाटला कहती हैं, 'सबसे जरूरी बात तो उन्हें ये ध्यान रखना है कि अगर वो बीमार रहेंगी तो परिवार का कैसे ध्यान रखेंगी। इसलिए सामान्य पौष्टिक खाना खाएं। दिनभर बहुत काढ़ा, गर्म पानी आदि में न उलझे रह जाएं। कोई एक चीज रख लें, जैसे च्यवनप्राश हो या काढ़ा हो, इसके अलावा फल आदि का भी सेवन करें। इन सबके साथ दिन में कुछ समय योगा, व्यायाम के लिए जरूर निकालें। अगर किसी को हल्के लक्षण भी हैं तो भी योग, व्यायाम करें। आराम करना और अच्छी नींद भी लेना आवश्यक है।' 
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 infection in children and pregnant woman coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

अगर सभी डॉक्टर वैक्सीन लगाने लगेंगे तो अन्य मरीजों को कौन देखेगा? 

  • डॉ. नीरजा भाटला कहती हैं, 'इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन देने के लिए अलग डॉक्टर, नर्स हैं और अन्य बीमारी के मरीजों को देखने के लिए भी डॉक्टर मौजूद हैं। इसलिए अगर इमरजेंसी है, अस्पताल जाना है तो जा सकते हैं, नहीं तो टेली कंसल्टेंट के जरिये भी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed