फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: ब्लैक फंगस की बीमारी कोरोना संक्रमण के समय ही क्यों हो रही है?

Mon, 17 May 2021 10:16 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 17 May 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 black fungus mucormycosis coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले अब धीरे-धीरे कम होने लगे हैं। आंकड़ा अब तीन लाख के नीचे आ गया है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में दो लाख 81 हजार नए केस सामने आए हैं। हालांकि मौतों का आंकड़ा अभी भी घट नहीं रहा है। पिछले 24 घंटे में चार हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। इस बीच तेजी से फैल रही ब्लैक फंगस की बीमारी ने भी काफी चिंताएं पैदा कर दी है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि आखिर ब्लैक फंगस की बीमारी कोरोना संक्रमण के समय ही क्यों हो रही है, साथ ही कोरोना से जुड़े अन्य जरूरी सवालों के जवाब भी... 

Coronavirus in India update covid 19 black fungus mucormycosis coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोविड से रिकवर हुए काफी समय हो गया, लेकिन खांसी आ रही है तो क्या करें? 

  • दिल्ली स्थित जी. बी. पंत अस्पताल के डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'इस समय कई लोगों में पोस्ट कोविड में खांसी आ रही है। अगर बुखार या कोई और लक्षण नहीं है, तो परेशान न हों। कई लोगों को दो महीने तक खांसी आती है, लेकिन धीरे-धीरे ठीक हो जाते हैं। अगर खांसी तेज है या बलगम के साथ ब्लड आ रहा है तो अपने डॉक्टर को दिखा सकते हैं।' 
Coronavirus in India update covid 19 black fungus mucormycosis coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या नए वैरिएंट्स लोगों को दोबारा संक्रमित कर सकते हैं? 

  • डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'इस बारे में अलग-अलग देशों में कई शोध आए हैं। उन शोध के मुताबिक, जब तक एंटीबॉडीज रहती हैं, तब तक व्यक्ति को कोरोना का संक्रमण दोबारा नहीं होता या कह सकते हैं कि उनमें लक्षण ही नहीं आते यानी वायरस कमजोर हो जाता है, क्योंकि एंटीबॉडी उन्हें बचाती है। लेकिन शरीर में एंटीबॉडीज कितने दिन तक रहती हैं, इसके बारे में भी अलग-अलग रिसर्च हैं, कोई तीन महीने तक तो कई छह या आठ महीने तक कहते हैं। मगर इस बात का ध्यान रखना है कि वायरस कितना भी रूप बदले या कोई भी वैरिएंट आए, उससे बचाव का उपाय कोविड नियमों का पालन है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 black fungus mucormycosis coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

ब्लैक फंगस की बीमारी कोरोना संक्रमण के समय ही क्यों हो रही है?

  • डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'ब्लैक फंगस हमारे वातावरण में पहले से मौजूद है, लेकिन इस वक्त कोविड काल में म्यूकोरमाइकोसिस बीमारी की तरह लोगों में पाई जा रही है। इसकी वजह ये है कि कोविड के इलाज में, जो दवा दी जा रही है, जैसे डेक्सामेथासोन और स्टेरॉयड, उनसे इम्यूनिटी कम होती है। खासतौर पर डायबिटीज वाले मरीजों में इसका ज्यादा असर होता है या फिर ऐसे लोग जिन्हें वेंटिलेटर पर रखते हैं, उनमें ये पाया गया है। इसलिए कहा जाता है कि खुद से स्टेरॉयड या कोई भी दवा का प्रयोग ना करें। डॉक्टर की निगरानी में ही दवा लें।' 
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 black fungus mucormycosis coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

ब्लैक फंगस से खुद को कैसे बचाएं? 

  • डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'अगर किसी को डायबिटीज है और कोरोना हो गया है, तो ब्लड शुगर पर ध्यान दें। जब भी कोरोना का उपचार करें या घर पर रहकर इलाज कर रहे हैं तो स्टेरॉयड की जरूरत नहीं है और अगर ले रहे हैं तो डॉक्टर की निगरानी में ही लें।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed