फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: क्या मार्च 2021 तक भारत में खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस? विशेषज्ञों ने दी खुशखबरी

Sun, 20 Dec 2020 04:19 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 20 Dec 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India covid 19 expert said coronavirus second wave may not come in the country
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अब सात करोड़ 66 लाख से भी अधिक हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 16 लाख 92 हजार के पार है। भारत में भी संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ के ऊपर पहुंच चुका है। चूंकि इस महामारी से निजात पाने के लिए दुनिया के कई देशों में तो टीकाकरण अभियान भी चलाए जा रहे हैं, लेकिन भारत ने अभी किसी भी वैक्सीन को मंजूरी नहीं दी है। हालांकि इस बीच विशेषज्ञों ने एक बहुत बड़ी खुशखबरी दे दी है। भारत सरकार के विशेषज्ञ समूह का कहना है कि अगले साल फरवरी तक कोरोना वायरस काफी हद तक स्थिर हो जाएगा और महज 20 हजार ही सक्रिय मरीज बचेंगे। फिलहाल भारत में सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख के आसपास है। 

Coronavirus in India covid 19 expert said coronavirus second wave may not come in the country
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर दिखाई देना मुश्किल है। ऐसा कहने के पीछे की वजह के बारे में आईसीएमआर के पूर्व महामारी विशेषज्ञ डॉ. रमन गंगाखेड़कर कहते हैं कि देश में टीकाकरण की तैयारियां काफी हद तक पूरी हो गई हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यहां दूसरी लहर आने से पहले ही देश की एक चौथाई आबादी में एंटीबॉडी विकसित हो जाएगी। 

Coronavirus in India covid 19 expert said coronavirus second wave may not come in the country
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के. के. अग्रवाल ने कहा कि अगर भारत में कोरोना का कोई 'स्ट्रेन' नहीं आता है, तो यहां दूसरी लहर नहीं आएगी। उन्होंने भी टीकाकरण को लेकर कहा कि भारत अगर इस महीने के अंत तक टीकाकरण अभियान शुरू कर देता है और 30 करोड़ लोगों को टीका लगा देता है, तो अगले साल मार्च के अंत तक इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India covid 19 expert said coronavirus second wave may not come in the country
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जानेमाने भारतीय वैज्ञानिक डॉ. गगनदीप कांग ने कहा कि अगर कोरोना की दूसरी लहर भारत में आती भी है, तो इसके पहले जितनी ताकतवर होने की संभावना नहीं है। इसका संक्रमण पहली बार जितना तेज नहीं होगा और संक्रमण के मामलों में वृद्धि भी उतनी अधिक नहीं होगी। 

विज्ञापन
Coronavirus in India covid 19 expert said coronavirus second wave may not come in the country
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जानेमाने वायरोलॉजिस्ट डॉ. शाहिद जमील भी कहते हैं कि उन्हें नहीं लगता कि कोरोना की कोई दूसरी लहर आएगी। हालांकि असुरक्षित और अतिसंवेदनशील लोग संक्रमित होते रहेंगे और अगले कुछ सालों के दौरान नियमित अंतराल पर संक्रमण के मामलों में छोटी-छोटी वृद्धि देखने को मिल सकती है, लेकिन एक कारगर वैक्सीन इसे प्रभावी तरीके से नियंत्रित कर सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed