फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: ऐसा चिकन खाना हो सकता है खतरनाक, चीन ने किया चौंकाने वाला दावा

Thu, 13 Aug 2020 04:33 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 13 Aug 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Chicken in China, CDC appeal to not to eat chicken or frozen meat may effect you covid 19
Coronavirus - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस जब महामारी का रूप ले रहा था, तो उस समय इसका संक्रमण फैलने को लेकर लोग बहुत ज्यादा डरे हुए थे। यहां तक कि चिकेन और अंडे से भी वायरस संक्रमण फैलने की अफवाह उड़ने लगी थी, जबकि तभी इस तरह का कोई केस सामने नहीं आया था। मार्च में बीबीसी की एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजन शर्मा ने कहा था चिकन खाने से कोरोना संक्रमण होने जैसी बातें सच नहीं हैं। उनका कहना था कि चिकन या अंडा खाने से कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि भारत में जिस तरह खाना पकाया जाता है, उससे किसी वायरस के बचने की संभावना कम ही है। लेकिन अब चीन ने चिकन में कोरोना वायरस मिलने के बारे में हैरान करने वाला दावा किया है। 

Coronavirus in Chicken in China, CDC appeal to not to eat chicken or frozen meat may effect you covid 19
चिकन में मिला कोरोना वायरस - फोटो : Social Media
  • दरअसल, चीन ने ब्राजील से भेजे गए फ्रोजन चिकन के पंख में कोरोना वायरस मिलने का दावा किया है। पिछले हफ्ते यहां के यांताई शहर में इक्वाडोर से भेजी गईं समुद्री झींगा मछलियां के भी संक्रमित होने की बात कही गई थी। वहीं, इससे पहले चीन ने जून में ब्राजील समेत कुछ अन्य देशों से मीट का आयात रोक दिया था। हालांकि, बाद में यह रोक हटा ली गई थी।
Coronavirus in Chicken in China, CDC appeal to not to eat chicken or frozen meat may effect you covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • चीन के शेनझेन शहर के लोकल डिजीज कंट्रोल सेंटर (सीडीसी) ने पिछले दिनों नियमित जांच के दौरान ब्राजील से भेजे गए चिकन का सैंपल लिया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीडीसीन के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि संक्रमित चिकन के संपर्क में आए दूसरे उत्पादों की और कुछ लोगों की भी जांच की गई, हालांकि रिपोर्ट निगेटिव आई। ब्राजील की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Chicken in China, CDC appeal to not to eat chicken or frozen meat may effect you covid 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • शेनझेन शहर में लोगों से अपील की गई है कि वे आयातित फ्रोजन चिकन को खरीदने के समय सावधानी बरतें, क्योंकि फ्रोजन चिकन विंग में कोरोना वायरस पाया गया है। ग्राहकों को आयातित फ्रोजन फूड और समुद्री खाने को खरीदते समय सावधानी बरतनी चाहिए। बताया गया है कि इन पॉजिटिव नमूनों को मांस की सतह से लिया गया है, जबकि पहले अन्य चीनी शहरों में पॉजिटिव मामलों के नमूने आयातित फ्रोजन समुद्री भोजन के पैकेजिंग की सतह से प्राप्त हुए थे। 
विज्ञापन
Coronavirus in Chicken in China, CDC appeal to not to eat chicken or frozen meat may effect you covid 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
  • सीडीसी ने नियमित जांच के दौरान ब्राजील से भेजे गए जिस चिकन का नमूना लिया था, उसके पैकेट के रजिस्ट्रेशन नंबर से पता चला है कि यह चिकन ब्राजील के दक्षिणी राज्य सांता कैटरिना के अरोरा एलिमेंटोस संयंत्र से आया था। चीन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ब्राजील से चिकन के साथ भेजे गए अन्य खाद्य सामाग्रियों के नमूने निगेटिव पाए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed