कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं। इस खतरनाक वायरस का असर सेक्शुअल रिलेशन पर भी पड़ रहा है। हालांकि, अभी तक ऐसा माना जाता रहा है कि कोविड -19 से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से ही इस वायरस का संक्रमण फैलता है। लेकिन हाल ही में चीन में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि अगर कोरोना संक्रमित व्यक्ति के साथ संबंध बनाने पर उसके स्पर्म से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
2 of 5
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, चीन के शांगक्यू म्युनिसिपल हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित रोगियों पर यह अध्ययन किया गया। इस अध्ययन में 38 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 6 मरीजों के स्पर्म में कोविड -19 के लक्षण पाया गया। हालांकि, वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसे मरीज बहुत कम संख्या में मिल रहे हैं।
3 of 5
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
संबंध बनाने से कोरोना वायरस के फैलने के विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए कई मरीजों पर इसकी जांच करनी होगी। इस अध्ययन का निष्कर्ष गुरुवार को जेएमएम नेटवर्क ओपन मेडिकल में प्रकाशित किए गए हैं। ऐसे में कोरोना वायरस सेक्शुअल ट्रांसमिटेड डिजीज की कैटेगरी में आ सकता है।
4 of 5
कोरोना वायरस
- फोटो : फाइल फोटो
ब्रिटेन की शेफील्ड यूनिवर्सिटी में एंड्रोलॉजी के प्रोफेसर एलेन पैसी का कहना है कि कोविड-19 सेक्सुअली ट्रांसमिट होता है कि नहीं, अभी तक इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला हैं। अभी तक कोरोना वायरस इंसानों के गले, नाक और फेफड़े तक ही सक्रिय रहता है। लेकिन बीते कुछ दिनों इसके लक्षण कुछ मरीजों के लार और मल-मूत्र में पाया गया है।
5 of 5
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी ये भी पता करना है कि स्पर्म के अंदर वायरस सक्रिय रहता है या नहीं। अगर वायरस सक्रिय भी है तो कितने समय के लिए है? क्या इससे कुछ खतरा है? ऐसे में अभी ये कहना आसान नहीं है कि कोरोना का संक्रमण संबंध बनाने से फैलता है या नहीं।