फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना वायरस को लेकर वैज्ञानिक ने दी डराने वाली चेतावनी, हो सकता है कुछ ऐसा

Tue, 20 Oct 2020 01:18 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 20 Oct 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus britain chief scientist sir patrick wallace says covid vaccine wont stop coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के मामले दुनियाभर में लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक इस वायरस से चार करोड़ छह लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 11 लाख 23 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान वैज्ञानिक और विशेषज्ञ लगातार यह चेतावनी दे रहे हैं कि इस वायरस से सतर्क और सुरक्षित रहने और बताए गए नियमों का पालन करने की जरूरत है। हालांकि इस महामारी से निपटने के लिए दुनियाभर में वैक्सीन बनाए जा रहे हैं, लेकिन यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि आखिर कोरोना वायरस दुनिया से कब खत्म होगा। इस बीच ब्रिटेन की सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार ने एक डराने वाली चेतावनी दी है। उन्हें लगता है कि कोरोना वायरस वैक्सीन से भी खत्म नहीं होगा और सामान्य फ्लू की तरह ही हर साल इसके संक्रमण के मामले सामने आते रहेंगे। 

Coronavirus britain chief scientist sir patrick wallace says covid vaccine wont stop coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • ब्रिटेन के इस वैज्ञानिक का नाम सर पैट्रिक वॉलेस है। उन्होंने ब्रिटेन के सांसदों की एक कमेटी को यह जानकारी देते हुए कहा कि वैक्सीन अगले साल मार्च से पहले नहीं मिलेगी। उनका कहना है कि ऐसी वैक्सीन मिलने की संभावना बेहद कम ही है, जो संक्रमण को पूरी तरह रोक सके। 
Coronavirus britain chief scientist sir patrick wallace says covid vaccine wont stop coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • सर पैट्रिक वॉलेस ने कहा कि, हालांकि वैक्सीन लेने से संक्रमण की संभावना कम तो होगी और वायरस की वजह से होने वाली बीमारियों की रफ्तार भी कम हो जाएगी। इसके बाद कोरोना वायरस सामान्य फ्लू जैसा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में यह पता चल जाएगा कि कोई वैक्सीन कोरोना वायरस से सुरक्षा दे सकती है या नहीं और अगर दे सकती है तो कितने समय के लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus britain chief scientist sir patrick wallace says covid vaccine wont stop coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर पैट्रिक ने कहा कि बहुत सारे संभावित वैक्सीन से इम्यूनिटी पैदा तो हुई है, लेकिन तीसरे चरण का ट्रायल पूरा होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि वो संक्रमण को रोक सकती हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि बड़ी आबादी को वैक्सीन कैसे देनी है, यह भी ट्रायल पूरा होने के बाद ही पता चल पाएगा। 
विज्ञापन
Coronavirus britain chief scientist sir patrick wallace says covid vaccine wont stop coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • हालांकि चीन और रूस में तो ट्रायल पूरा होने से पहले ही लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। इसके लिए इन देशों ने आपातकालीन मंजूरी दी है। इस बीच खबर है कि इंडोनेशिया ने भी पहले चरण में 91 लाख लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि इसी साल नवंबर और दिसंबर के बीच चलाए जाने वाले अभियान के तहत उच्च जोखिम वर्ग के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed