फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन: अधिकतम 28 दिन की अवधि में भारत बायोटेक के लगेंगे दो डोज, अन्य 8 वैक्सीन के भी लगेंगे दो डोज

Fri, 04 Dec 2020 07:21 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 04 Dec 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine people will be going to take 2 doses of bharart biotech between a gap of maximum 28 days
विश्व में 212 वैक्सीन पर चल रहा है काम - फोटो : Pixabay

कोरोना से जूझते हुए पूरे विश्व को लगभग एक वर्ष हो चुका है। इसे मात देने के लिए हर देश अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। वैक्सीन निर्माण की प्रक्रिया भी त्वरित हो चुकी है। वर्तमान में विश्व में 212 वैक्सीन पर काम चल रहा है। संभावना है कि इनमें से 10 वैक्सीन अगले साल तक लोगों तक पहुंच जाएं। बाकी शेष सभी वैक्सीन 2024 तक लोगों की पहुंच में होंगी। ड्यूक विश्वविद्यालय द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक आने वाले तीन से चार साल में दुनिया के सभी लोगों को वैक्सीन लग जाएगी। भविष्य में वैक्सीन के लिए निवेश और उत्पादन क्षमता पर भी काम किया जाएगा। 

 

 

 

corona vaccine people will be going to take 2 doses of bharart biotech between a gap of maximum 28 days
नौ वैक्सीन के लगेंगे दो डोज - फोटो : पिक्साबे

वैक्सीन के दो डोज में रहेगा इतने दिन का अंतर
फिलहाल दुनिया में 10 वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। इनमें से नौ वैक्सीन ऐसी हैं जिनके दो डोज लगवाने होंगे। जिसमें चीन की सिनोवैक के दो डोज के बीच 14 दिन का अंतर है तो बैल्जियम की जॉनसन एंड जॉनसन के दो डोज के बीच 56 दिन तक का अंतर हो सकता है। अन्य 7 वैक्सीन के दो डोज की अधिकतम अवधि में भी अंतर है।

corona vaccine people will be going to take 2 doses of bharart biotech between a gap of maximum 28 days
28 दिन के भीतर लगेंगे भारत बायोटेक के दो डोज - फोटो : Social media

चीन की कैनसिनो, बीआईबी का एक ही डोज लगेगा
अमेरिका की मॉडेर्ना, भारत की भारत बायोटेक, अमेरिका की फाइजर-बायोएनटेक के दो डोज में 28 दिन तक का अधिकतम अंतर रह सकता है। अमेरिका की नोवावैक्स, रशिया की स्पूतनिक-5, चीन की वुहान सिनोफार्म के दो डोज में अधिकतम 21 दिन का अंतर हो सकता है। चीन की कैनसिनो, बीआईबी का एक ही डोज पर्याप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
corona vaccine people will be going to take 2 doses of bharart biotech between a gap of maximum 28 days
350 एयरलाइंस और फ्रेट कंपनियों से बात कर रहा है यूनिसेफ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गरीब देशों में पहुंचेंगे 200 करोड़ डोज
यूनिसेफ का दावा है कि वह अगले साल वह 100 गरीब देशों में कोरोना वैक्सीन के 200 करोड़ डोज पहुंचाएगा। इसके लिए यूनिसेफ प्रयासरत है। वर्तमान में वह इस संबंध में 350 एयरलाइंस और फ्रेट कंपनियों से बात कर रहा है ताकि समय रहते लक्ष्य को हासिल किया जा सके और गरीब देशों को समस्याओं से लंबे समय तक न जूझना पड़े।

विज्ञापन
corona vaccine people will be going to take 2 doses of bharart biotech between a gap of maximum 28 days
अमेरिका ने बनाई थी इबोला की वैक्सीन - फोटो : pixabay

स्मॉलपॉक्स से लड़ने के लिए बनाई गई थी पहली वैक्सीन
दुनिया में वर्तमान में 28 बीमारियों से बचने के लिए वैक्सीन उपलब्ध है। कोरोना से पहले आखिरी वैक्सीन के रूप में इबोला की वैक्सीन बनाई गई थी। इस वैक्सीन को 2014 में अमेरिका द्वारा बनाया गया था। पहली वैक्सीन 1796 में स्मॉलपॉक्स के लिए बनाई गई थी। यह वैक्सीन ही है जिन के कारण हर साल विश्व में 30 लाख लोगों की जान बचती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed