फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिंताजनक: पिछले एक हफ्ते में तेजी से बढ़े कोरोना के मामले, इन देशों में लगा लॉकडाउन, जानिए भारत की स्थिति?

Fri, 29 Oct 2021 01:31 PM IST
Abhilash Srivastava Abhilash Srivastava
Abhilash Srivastava Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 29 Oct 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
corona update worldwide till today, partial lockdown in many countries
कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी - फोटो : iStock

करीब दो महीने की राहत के बाद दुनिया के तमाम देशों में कोरोना संक्रमण के मामलों में एकबार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालिया रिपोर्टस के मुताबिक कई देशों में हालात इतनी तेजी से खराब हो रहे हैं कि वहां की सरकारों ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। चीन और रूस के कुछ हिस्सों में ऐसे ही स्थिति देखी गई है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने अपने हालिया रिपोर्टस में बताया है कि यूरोप में पिछले दिनों कोरोना के कारण हालात तेजी से खराब हुए  हैं, यहां पिछले सप्ताह में कोरोनोवायरस के मामलों और इसके कारण होने वाली मौत, दोनों में इजाफा देखा गया है। 



स्वास्थ्य एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपीय क्षेत्र के 53 देशों में पिछले सप्ताह कोविड-19 के मामलों में 18 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, यहां लगातार चौथे साप्ताहिक कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। चीन, रूस, सिंगापुर जैसे देशों में भी कोरोना के कारण हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि दुनियाभर में कोरोना के कारण किस तरह से स्थिति में परिवर्तन देखने को मिल रहा है?

corona update worldwide till today, partial lockdown in many countries
कोरोना के बढ़ते मामले - फोटो : PTI

रूस और चीन में बढ़ते मामलों के बाद लॉकडाउन
रिपोर्टस के मुताबिक रूस की राजधानी मॉस्को में गुरुवार को कोरोना के दैनिक मामलों में आए भारी उछाल के बाद कुछ हिस्सों में 11 दिनों के लिए गैर-आवश्यक सेवाओं को बंद कर दिया गया है। यूरोप में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश रूस में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार के आंकड़ों के मुताबिक देश में 40,096 नए मामले सामने आए हैं जबकि कोरोना के कारण 1,159 लोगों की मौत हुई है। चीन ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद देश के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है।

corona update worldwide till today, partial lockdown in many countries
कई देशों में खराब हो रहे हैं हालात - फोटो : PTI

ब्रिटेन और सिंगापुर में भी बिगड़ रहे हैं हालात
पिछले कुछ हफ्तों से ब्रिटेन और सिंगापुर में भी कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिला है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को ब्रिटेन में कोविड-19 के 39,842 नए मामले दर्ज किए हैं। पिछले 28 दिनों में यहां कोरोना संक्रमित 165 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले सात दिनों में यहां कोरोना के मामलों में 16.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुए है।
इसी तरह से सिंगापुर में गुरुवार को 3,432 नए मामले सामने आए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में पिछले सात दिनों लगभग 513,000 नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
corona update worldwide till today, partial lockdown in many countries
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : iStock

भारत में कैसे हैं हालात?
भारत में भी पिछले दिनों कोरोना के कारण होने वाली मौतों की संख्या में उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में देश में 14,348 नए मामले सामने आए हैं जबकि 805 लोगों की मौत हुई है, वहीं इससे पिछले दिन मृतकों की संख्या 733 थी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से गैर-आवश्यक सेवाओं को बंद करने का फैसला किया गया है। भारत में सबसे प्रभावित राज्य केरल और महाराष्ट्र हैं। 

विज्ञापन
corona update worldwide till today, partial lockdown in many countries
कोरोना टीकाकरण - फोटो : Pixabay

टीकाकरण की क्या है स्थिति?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना के बढ़ते मामलों और टीकाकरण की रफ्तार को लेकर चिंता जताई है। संगठन ने गुरुवार को कहा कि केवल पांच अफ्रीकी देश अपनी 40 फीसदी आबादी को कोविड के खिलाफ पूरी तरह से टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने में सफलता की ओर हैं। भारत में फिलहाल टीकाकरण की स्थिति सुखद है, यहां 104 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 




----------------
नोट: यह लेख कई मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed