फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या हो अगर: शरीर में अगर कॉपर की कमी हो जाए तो क्या हो सकते हैं इसके दुष्प्रभाव? जानिए विस्तार से

Sun, 04 Jun 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Jun 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Copper Deficiency in Body Side Effects Symptoms Know Details in Hindi richest dietary copper sources
कॉपर की कमी के लक्षण - फोटो : iStock

हमारे शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में आहार से पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। कॉपर भी ऐसा ही एक पोषक तत्व है जो शरीर के कई कार्यों के लिए आवश्यक है। कॉपर एक प्रकार का ट्रेस मिनरल है, जिसकी शरीर को थोड़े मात्रा में ही आवश्यकता होती है। हालांकि अगर इसकी कमी हो जाए तो इसके कई प्रकार के दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।



कॉपर शरीर के सभी ऊतकों में पाया जाता है। लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, तंत्रिका कोशिकाओं और प्रतिरक्षा प्रणाली को व्यवस्थित रखने में इसकी विशेष भूमिका होती है।

सामान्यतौर पर हमारे आहार से इस पोषक तत्व की आसानी से पूर्ति हो जाती है, ऐसे में सवाल उठता है कि अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं? आइए इस बारे में जानते हैं।

Copper Deficiency in Body Side Effects Symptoms Know Details in Hindi richest dietary copper sources
शरीर में कॉपर के असंतुलन हो सकता है गंभीर - फोटो : Pixabay

पहले जानिए कॉपर का शरीर में क्या कार्य है?

शरीर में कॉपर की अधिकांश मात्रा लिवर, मस्तिष्क, हृदय, किडनी और कंकाल की मांसपेशी में पाई जाती है। कॉपर की बहुत अधिक और बहुत कम मात्रा, दोनों मस्तिष्क के काम करने के तरीके को प्रभावित कर सकती है। वैसे तो शरीर में कॉपर की कमी होना काफी दुलर्भ है, हालांकि अगर आपमें यह दिक्कत है तो इसके कारण हृदय रोग, खून की कमी जैसी समस्याओं का जोखिम भी हो सकता है।

कुछ शोध बताते हैं कि शरीर में कॉपर के असंतुलन के कारण अल्जाइमर रोग का जोखिम भी बढ़ जाता है। 

Copper Deficiency in Body Side Effects Symptoms Know Details in Hindi richest dietary copper sources
धमनियों में ब्लॉकेज की स्थिति - फोटो : istock

हृदय और प्रतिरक्षा प्रणाली की हो सकती है दिक्कतें

शरीर में कॉपर की कमी के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम हो सकता है। अध्ययन के आधार पर शोधकर्ताओं ने बताया कि जिन लोगों को हार्ट फेलियर की समस्या होती  है, ऐसे कुछ रोगियों को कॉपर सप्लीमेंट्स से लक्षणों को ठीक करने में फायदा हो सकता है।

हृदय की ही तरह इम्यून सिस्टम को ठीक रखने में भी इसकी विशेष भूमिका है। इसकी कमी न्यूट्रोपेनिया का कारण बन सकती है। यह सफेद रक्त कोशिकाओं या न्यूट्रोफिल की कमी है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। न्यूट्रोफिल की समस्या वाले व्यक्ति को संक्रामक रोग होने की आशंका अधिक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Copper Deficiency in Body Side Effects Symptoms Know Details in Hindi richest dietary copper sources
हड्डियों की समस्या - फोटो : iStock

आपकी हड्डियों के लिए भी कॉपर जरूरी

हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखने में कॉपर की भूमिका हो सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों में कॉपर की कमी होती है उनमें हड्डियों का घनत्व कम होने और ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम अधिक हो सकता है। अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि कॉपर, गठिया को रोकने या इसकी जटिलताओं को कम करने में भी मदद कर सकता है। इस उद्देश्य से कई लोग तांबे के कंगन पहनते हैं।

विज्ञापन
Copper Deficiency in Body Side Effects Symptoms Know Details in Hindi richest dietary copper sources
आहार से प्राप्त करें कॉपर - फोटो : istock

कैसे प्राप्त करें कॉपर?

कॉपर विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। साबुत अनाज ,बीन्स, आलू, गहरे हरे रंग का पत्तेदार साग, कोकोआ, काली मिर्च और मेवे जैसे काजू और बादाम में इसकी मात्रा होती है। आहार के माध्यम से इस पोषक तत्व को प्राप्त किया जाना चाहिए। जिन लोगों में कॉपर की कमी का निदान होता है उन्हें डॉक्टर सप्लीमेंट्स दे सकते हैं। पर बिना डॉक्टरी सलाह के सप्लीमेंट्स का सेवन करना हानिकारक हो सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed