जब एक महिला गर्भवती होती है, तो उसकी जिम्मेदारी अपने साथ-साथ आने वाले बच्चे को लेकर भी बढ़ जाती है। क्या खाना है, क्या नहीं खाना है। इन सभी चीजों का खास ख्याल रखना पड़ता है। गर्भवस्था के दौरान सभी विटामिंस महिला को चाहिए होते हैं। वहीं बच्चे को किसी भी तरह के विकार से दूर रखने के लिए भी इनकी काफी आवश्यकता होती है। कुल मिलाकर महिला को इस दौरान कैल्शियम की पूर्ति करने के साथ ही अच्छी डाइट की जरूरत होती है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि गर्भवती महिलाएं किन चीजों का सेवन करके अपनी और अपने आने वाले बच्चे की सुरक्षा का ध्यान रख सकती हैं।
गर्भवती महिलाओं की हो सकती है कैल्शियम की पूर्ति, इन खास चीजों का करें सेवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भवती महिलाओं को दूध दही या फिर इनसे बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। दूध और दही में 125 मिलीग्राम तक कैल्शियम पाया जाता है। कम वसा वाले दही यानी योगर्ट में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा महिलाएं मसूर की दाल का सेवन भी कर सकती हैं, क्योंकि मसूर की दाल में भी 19 मिलीग्राम तक कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। पतली दाल बनाकर वो इसका सेवन कर सकती हैं, ताकि उनको इसका फायदा मिल सके।
भले ही हम ब्रोकली कम खाते हों या पसंद न करते हों, लेकिन गर्भवती महिलाओं का इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें आयरन, फॉलिक एसिड, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद जरूरी होते हैं। उदाहरण के लिए 156 ग्राम ब्रोकली में 63 मिलीग्राम तक कैल्शियम होता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं सोयाबीन या फिर सोया मिल्क का भी सेवन करती हैं, क्योंकि इसमें भी कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
वहीं, खजूर भी गर्भवती महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। खजूर का सेवन करने से इसका सीधा फायदा होने वाले बच्चे को मिलता है। इससे बच्चे की हड्डियां और दांत दोनों ही मजबूत होने में मदद मिलती है। वहीं, हरी सब्जियां जैसे- पालक भी गर्भवती महिलाओं को कई फायदे दे सकता है। पालक में 250 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इसके सेवन से महिलाओं में होने वाली कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। पालक में आयरन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन की सलाह दी जाती है।
संतरे का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं को विटामिन- सी मिल सकता है। संतरे में विटामिन- सी के अलावा कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी बेहतर रहता है। इसमें कैल्शियम की लगभग 50 मिलीग्राम तक मात्रा पाई जाती है। हम सभी जानते हैं कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है, लेकिन इसके अलावा इसमें कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। 100 ग्राम बादाम में लगभग 264 मिलीग्राम तक कैल्शियम पाया जाता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।