फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Loss: इन चार चीजों के सेवन से बढ़ सकती है बाल झड़ने की समस्या, हेयर फॉल रोकने के लिए न करें ये गलती

Thu, 15 May 2025 05:37 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 15 May 2025 05:37 PM IST
सार

हर कोई चाहता है कि उसके काले और घने बाल हों। बहुत लोगों के होते भी हैं, पर जिनके नहीं होते हैं वो इसके लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। कुछ चीजों का अत्यधिक सेवन बालों की जड़ों को कमजोर करता है और हेयर फॉल को ट्रिगर करता है। आइए इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Consumption of these four things can increase the problem of hair fall know in hindi
बालों के झड़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com

Hair Fall Tips: बाल झड़ना (हेयर फॉल) आजकल एक आम समस्या बन चुकी है, जो तनाव, प्रदूषण और गलत खानपान के कारण बढ़ रही है। स्वस्थ और घने बाल न केवल सुंदरता का प्रतीक हैं, बल्कि यह समग्र स्वास्थ्य को भी दर्शाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी डाइट में कुछ खाद्य पदार्थ बालों के झड़ने को बढ़ावा दे सकते हैं?



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ चीजों का अत्यधिक सेवन बालों की जड़ों को कमजोर करता है और हेयर फॉल को ट्रिगर करता है। इनमें से कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिन्हें डेली लाइफ में आमतौर पर अधिकतर लोग इसका सेवन करते हैं। आइए इस लेख में एसी ही चार चीजों के बारे में जानते हैं, जिनके सेवन से बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है।

Consumption of these four things can increase the problem of hair fall know in hindi
चीनी - फोटो : Freepik.com

1. चीनी
अधिक चीनी का सेवन, जैसे मिठाइयां, सोडा, केक और चॉकलेट, ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ाता है, जिससे इंसुलिन असंतुलन होता है। यह हार्मोनल बदलाव बालों की जड़ों को कमजोर करता है और हेयर फॉल को बढ़ावा देता है। चीनी की जगह शहद, गुड़ या फलों जैसे प्राकृतिक मिठास का उपयोग करें। 


ये भी पढ़ें- Health Alert: वर्क लाइफ बैलेंस गड़बड़ तो नहीं? इससे भी बढ़ सकता है हृदय रोगों का खतरा, रहें सावधान
 
Consumption of these four things can increase the problem of hair fall know in hindi
शराब के नुकसान - फोटो : Freepik.com

2. शराब
शराब का अत्यधिक सेवन शरीर में पोषक तत्वों, खासकर जिंक और आयरन, को प्रभावित करता है, जो बालों के विकास के लिए जरूरी हैं। यह डिहाइड्रेशन का कारण बनता है, जिससे स्कैल्प शुष्क हो जाता है और बाल कमजोर पड़ते हैं। शराब लिवर पर भी दबाव डालती है, जिससे हार्मोनल असंतुलन और हेयर फॉल बढ़ता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Consumption of these four things can increase the problem of hair fall know in hindi
समोसा - फोटो : Freepik.com

3. डीप फ्राइड और ऑयली फूड्स
डीप फ्राइड और तैलीय खाद्य पदार्थ, जैसे समोसा, पकौड़े, फ्रेंच फ्राइज़ और तली हुई चाट, स्कैल्प में सीबम (प्राकृतिक तेल) का उत्पादन बढ़ाते हैं। इससे स्कैल्प ऑयली हो जाता है, जिसके कारण रूसी और हेयर फॉल की समस्या बढ़ती है। ये खाद्य पदार्थ सूजन को भी ट्रिगर करते हैं। उपाय: तले हुए खाद्य पदार्थों की जगह भुनी, उबली या ग्रिल्ड चीजें खाएं। हेल्दी फैट्स, जैसे नट्स और एवोकाडो, का सेवन करें।


ये भी पढ़ें-  Health Alert: डायबिटीज रोगियों में क्यों बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर का खतरा, क्या है इन दोनों बीमारियों का संबंध?
 
विज्ञापन
Consumption of these four things can increase the problem of hair fall know in hindi
गड़बड़ खानपान की दिक्कत - फोटो : Freepik.com
4. प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड
प्रोसेस्ड और जंक फूड, जैसे चिप्स, बर्गर, पिज्जा और पैकेट स्नैक्स, में पोषक तत्वों की कमी होती है और इनमें ट्रांस फैट, सोडियम और कृत्रिम रसायन अधिक होते हैं। ये पदार्थ बालों के लिए जरूरी विटामिन-ए, बी, सी और जिंक की कमी करते हैं, जिससे बाल पतले और कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। उपाय: प्रोसेस्ड फूड की जगह साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे दालें और अंडे, खाएं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed