फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: भीषण ठंड में खाली पेट इन चीजों का करें सेवन, दिनभर बनी रहेगी गर्माहट

Tue, 23 Dec 2025 07:11 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 23 Dec 2025 07:11 PM IST
सार

Ways to Boost Metabolism in Winter: कड़ाके की ठंड में अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है, कि सुबह उठकर ऐसा क्या खाएं जिससे शरीर में गर्माहट बनी रहे। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Consume these things on an empty stomach during severe cold weather to keep you warm and energetic
खान-पान - फोटो : Freepik.com

What to Eat on An Empty Stomach in Winter: कड़ाके की ठंड और शीतलहर के दौरान हमारे शरीर को खुद को गर्म रखने के लिए सामान्य से अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। अक्सर सर्दियों में हम सुबह उठते ही सुस्ती और कमजोरी महसूस करते हैं, जिसका मुख्य कारण मेटाबॉलिज्म का धीमा होना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, आप सुबह खाली पेट जो पहली चीज खाते हैं, वह आपके दिनभर के ऊर्जा स्तर और शरीर के तापमान को निर्धारित करती है। 



भीषण ठंड में खाली पेट 'सुपरफूड्स' का सेवन न सिर्फ शरीर को अंदरूनी गर्माहट प्रदान करता है, बल्कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूद बनाता है। अगर आप सुबह चाय या कॉफी के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर चीजों से दिन की शुरुआत करते हैं, तो आप न केवल सर्दी-जुकाम से बचे रहते हैं, बल्कि आपका पाचन तंत्र भी सुचारू रूप से कार्य करता है। आइए इस लेख में जानते हैं उन खास चीजों के बारे में जो इस कड़ाके की ठंड में आपके लिए 'सुरक्षा कवच' का काम करेंगी।

Consume these things on an empty stomach during severe cold weather to keep you warm and energetic
शहद खाने के फायदे - फोटो : इंस्टाग्राम

शहद और गुनगुना पानी
सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना सर्दियों का सबसे सरल और प्रभावी नुस्खा है। शहद में नेचुरल शुगर होता है जो तुरंत ऊर्जा देती है, जबकि इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह शरीर के तापमान को बनाए रखता है। यह मिश्रण श्वसन मार्ग से कफ को साफ करने और गले की खराश को दूर रखने में भी मदद करता है, जिससे आप दिनभर हल्का महसूस करते हैं।


ये भी पढ़ें- Year 2026: साइलेंट किलर है हाई ब्लड प्रेशर, नए साल में इन बातों को बांध लें गांठ ताकि बढ़ने न पाए बीपी
 
Consume these things on an empty stomach during severe cold weather to keep you warm and energetic
बादाम - फोटो : Adobe Stock

भीगे हुए बादाम और अखरोट
सर्दियों में खाली पेट 5-6 भीगे हुए बादाम और एक अखरोट का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है। बादाम में मौजूद विटामिन-E और अखरोट का ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में गर्माहट पैदा करते हैं और मेटाबॉलिज्म को गति देते हैं। यह न केवल आपकी याददाश्त बढ़ाता है, बल्कि ठंड के कारण होने वाले जोड़ों के दर्द और अकड़न में भी राहत प्रदान करता है। ध्यान रखें कि इन्हें हमेशा भिगोकर ही खाएं ताकि इनका पोषण आसानी से अवशोषित हो सके।


ये भी पढ़ें- Year 2026: नए साल में प्रोसेस्ड फूड छोड़ने का लें संकल्प, इन चीजों को बनाएं आहार का हिस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन
Consume these things on an empty stomach during severe cold weather to keep you warm and energetic
तुलसी का काढ़ा - फोटो : freepik.com

अदरक और तुलसी का काढ़ा
अगर आप अक्सर ठंड की चपेट में आ जाते हैं, तो सुबह खाली पेट अदरक और तुलसी के पत्तों का हल्का गुनगुना काढ़ा लें। अदरक में मौजूद 'जिंजरॉल' शरीर में थर्मोजेनेसिस (ऊष्मा उत्पादन) को बढ़ावा देता है। तुलसी के एंटी-वायरल गुण संक्रमण से लड़ने की शक्ति देते हैं। यह पेय आपके फेफड़ों को प्रदूषण और ठंड के दोहरे हमले से बचाने के लिए सबसे शक्तिशाली घरेलू उपचार माना जाता है।

विज्ञापन
Consume these things on an empty stomach during severe cold weather to keep you warm and energetic
ओट्स बनाना स्मूदी - फोटो : freepik.com
दलिया या ओट्स
दिन की शुरुआत अगर फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स के साथ हो, तो शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है। सुबह खाली पेट या नाश्ते के रूप में हल्का गर्म दलिया या ओट्स लें। ये धीरे-धीरे पचते हैं और शरीर को निरंतर ऊर्जा देते रहते हैं, जिससे कड़ाके की ठंड में भी आपको बार-बार भूख नहीं लगती और शरीर का तापमान स्थिर रहता है। ध्यान रखें सर्दियों में खाली पेट रहना ठंड लगने के खतरे को बढ़ा सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed