फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhart Jodo Yatra: हार्ट अटैक से सांसद संतोख सिंह का निधन, अलर्ट- ठंड का मौसम बढ़ा सकता है हृदय की दिक्कतें

Sat, 14 Jan 2023 12:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 14 Jan 2023 12:32 PM IST
विज्ञापन
Congress MP Santokh Singh dies after Heart attack during Bharat Jodo Yatra, know how winter affects heartbeat
हार्ट अटैक से कांग्रेस सांसद का निधन - फोटो : Twitter

देश में जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। पंजाब में यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का हो गया है। लुधियाना के पास जारी यात्रा के दौरान उन्हें हार्ट अटैक हुआ, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया। फिलहाल रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र नहीं है कि उन्हें हार्ट अटैक किन कारणों से हुआ, पर विशेषज्ञों का मानना है कि संभवत: भीषण ठंड इसका कारण हो सकती है। 

 


सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा आज रोक दी गई है। राहुल गांधी समेत तमाम नेता सांसद के घर के लिए रवाना हो गए हैं।  गौरतलब है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ पहले से ही ठंड के इस मौसम में हृदय स्वास्थ्य की जटिलताओं को लेकर अलर्ट करते रहे हैं। भीषण ठंड के कारण हृदय गति बढ़ने और दिल का दौरा-स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

Congress MP Santokh Singh dies after Heart attack during Bharat Jodo Yatra, know how winter affects heartbeat
हृदय गति बढ़ने की समस्या - फोटो : istock

ठंड के कारण हृदय गति बढ़ने की समस्या

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद को अचानक दिल की धड़कन बढ़ने की समस्या हुई थी। अमर उजाला से बातचीत में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विभव सिंह कहते हैं, ठंड में हृदय की सेहत को लेकर सभी को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है, विशेषकर 50 से अधिक आयु या जिन लोगों को पहले से ही हृदय रोगों की समस्या रह चुकी है, ऐसे लोगों के लिए गिरता तापमान गंभीर समस्याकारक हो सकता है। 

ठंड का मौसम के कारण स्वाभाविक तौर पर  शरीर की ऊष्मा कम हो जाती है, इसलिए आपको गर्म रखने के लिए हृदय को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। ठंड में रक्त वाहिकाएं संकरी हो जाती हैं जिससे हृदय को मस्तिष्क और अन्य प्रमुख अंगों में रक्त पंप करने के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ती है, यह स्थिति हृदय गति बढ़ा सकती है। इस स्थिति में दिल का दौरा पड़ने की खतरा भी बढ़ जाता है।

Congress MP Santokh Singh dies after Heart attack during Bharat Jodo Yatra, know how winter affects heartbeat
ठंड के मौसम का धमनियों पर असर - फोटो : istock

सडेन हार्ट अटैक को लेकर अलर्ट

डॉ विभव सिंह बताते हैं, ठंड के मौसम में हमारा शरीर स्वाभाविक रूप से तापमान को बैंलेस करते रहने की कोशिश करता है। शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने के लिए हृदय द्वारा किए जा रहे अतिरिक्त प्रयास के कारण बीएमआर (बेसल मेटाबोलिक रेट) भी बढ़ जाता है। बेसल मेटाबोलिक रेट शरीर के मेटाबॉलिज्म को मापता है।

इसके अलावा सर्दियों के दौरान वाहिकाओं में संकुचन की समस्या भी बढ़ जाती है जिससे हृदय पर अतिरिक्त दबाव बढ़ने का खतरा रहता है। इस तरह की स्थिति पर ध्यान न देना सडेन हार्ट अटैक का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress MP Santokh Singh dies after Heart attack during Bharat Jodo Yatra, know how winter affects heartbeat
हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में जानिए - फोटो : pixabay

समय रहते लक्षणों की करें पहचान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हार्ट अटैक की समस्या अचानक होती है, हालांकि कुछ स्थिति में इसके लक्षणों की पहचान कर आपातकालीन चिकित्सा के माध्यम से बचाव किया जा सकता है। दिल का दौरा पड़ने के लक्षण पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग तरह के हो सकते हैं। 

इसके शुरुआती संकेतों पर भी ध्यान देना जरूरी है। पुरुषों में, ज्यादातर मामले में सीने में दर्द होता है जो बाएं हाथ तक फैलता है। इसके अलावा मांसपेशियों में खिंचाव, दिल की धड़कन अचानक से काफी अधिक होने और पसीना आने की समस्या हो सकती है। वहीं महिलाओं में ज्यादातर सीने में दबाव, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आने, पसीना आने, जबड़ों में दर्द जैसी दिक्कत अधिक देखी जाती है। 

विज्ञापन
Congress MP Santokh Singh dies after Heart attack during Bharat Jodo Yatra, know how winter affects heartbeat
हृदय स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान - फोटो : istock

ठंड के मौसम में बरतें विशेष सावधानी

डॉक्टर कहते हैं, सभी लोगों को ठंड के मौसम में बचाव करते रहने की सलाह दी जाती है। हृदय की जटिलताओं को कम करने के लिए शरीर को गर्म रखें, जिससे हृदय पर अतिरिक्त दबाव को कम किया जा सके। नियमित रूप से घर में ही व्यायाम करें, यह हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सबसे आवश्यक है। 

  • सर्दियों में हेल्दी डाइट लें।
  • मधुमेह, रक्तचाप जैसी स्थितियों पर नजर रखें। इन्हें कंट्रोल में रखने वाले उपाय करते रहें।
  • शराब के सेवन से बचें।
  • रक्तचाप की दवाइयां समय पर लेते रहें, ब्लड प्रेशर की नियमित रूप से जांच करें।



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed