फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप भी गर्भ निरोधक दवाइयां करती हैं इस्तेमाल? हो सकते हैं ये 'साइड इफेक्ट'

Wed, 19 Jun 2019 10:24 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 19 Jun 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
common side effects of birth control pills every woman should know

गर्भनिरोधक गोलियां ओवुलेशन को रोकने का काम करती हैं। इससे कोई अंडाणु उत्पन्न नहीं होता इसलिए शुक्राणु को निषेचित करने के लिए कुछ नहीं होता। ऐसे में, महिलाएं गर्भवती नहीं हो सकती हैं। इस दवा का उपयोग संयुक्त राज्य अमेरिका में 15 से 44 वर्ष की लगभग 16 प्रतिशत महिलाओं द्वारा किया जाता है और इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं। फायदा ये कि यह अनियमित मासिक धर्म, दर्दनाक या हेवी पीरियड्स, एंडोमेट्रियोसिस, मुंहासे और प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (पीएमएस) को कम करने में भी मदद करता है। साथ ही, इस्तेमाल करने वालों को 'गर्भनिरोधक दवाओं' से होने वाले नुकसान की भी जानकारी होनी चाहिए। 

common side effects of birth control pills every woman should know

गर्भनिरोधक दवाइयां भी कई प्रकार की होती हैं। इस तरह की सभी दवाओं में हार्मोन एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन या दोनों के सिंथेटिक रूप होते हैं। सिंथेटिक प्रोजेस्टेरोन को प्रोजेस्टिन कहा जाता है। कॉम्बिनेशन पिल्स में प्रोजेस्टिन और एस्ट्रोजन होता है। "मिनी पिल" में केवल प्रोजेस्टिन होता है। मोनोफैसिक गोलियों में सभी समान हार्मोन का संतुलन होता है। इन सभी गोलियों के साथ, हर महीने दो या तीन अलग-अलग प्रकार की गोली ली जाती हैं, प्रत्येक में हार्मोन का एक अलग संतुलन होता है।

common side effects of birth control pills every woman should know

अन्य विकल्प है "रोजाना दवा लेना" और "21-दिन तक दवा लेना"। रोजमर्रा की दवाओं का एक पैकेट 28 दिनों तक चलता है, लेकिन सात गोलियां निष्क्रिय होती हैं। रोजमर्रा की गोली सही तरीके से उपयोग करने में आसान हो सकती है, क्योंकि दिनचर्या हर दिन एक जैसी होती है। अगर इन दवाओं का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो अत्यधिक प्रभावी होती हैं, लेकिन क्योंकि लोग गलती करते हैं, प्रत्येक 100 में 6 से 12 गर्भधारण मामले इन दवाओं का उपयोग करते समय सामने आते हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने दोनों प्रकार की दवाओं के लिए विफलता की दर 9 प्रतिशत रखा है।याद रखें गर्भनिरोधक गोलियां यौन संचारित रोगों (एसटीडी) को नहीं रोकती हैं। केवल कंडोम ही इस प्रकार के संक्रमण को रोकने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
common side effects of birth control pills every woman should know
गर्भनिरोधक दवाओं से होने वाले नकारात्मक प्रभाव
स्पॉटिंग

पीरियड्स में अधिक रक्त्स्राव होना सामान्य है लेकिन आमतौर पर गर्भनिरोधक दवा लेने के 3 महीने के भीतर हल हो जाता है। अगर अपने डोज मिस नहीं किया है और रोजाना दवा लेती हैं तो स्पॉटिंग के दौरान भी दवा का प्रभाव रहता है। अगर किसी को दवा लेने के बावजूद 5 दिन से अधिक ब्लीडिंग होती है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 


 
विज्ञापन
common side effects of birth control pills every woman should know
- फोटो : social media
जी मिचलाना
शुरुआत में दवा लेने पर कुछ लोगों का हल्का जी मिचलाता है लेकिन कुछ दिनों बाद स्थिति में सुधार हो जाता है। दवा को खाने के बाद या सोते समय लें तो ज्यादा उचित होगा। अगर लगातार 3 महीने तक जी मिचलाने की स्थिति बरकरार है तो डॉक्टर से सलाह लें। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed