फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: 40 की उम्र के बाद पुरुषों में इन चार बीमारियों का बढ़ जाता है जोखिम, जानिए बचाव के तरीके

Thu, 20 Jun 2024 07:39 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Jun 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
common health problems in men over 40 know how to stay safe and healthy
पुरुषों में होने वाली बीमारियां - फोटो : istock

उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपमें कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। महिला-पुरुष दोनों में ये जोखिम देखा जाता रहा है। इस लेख में हम पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानेंगे। 



जैसे-जैसे पुरुष 40 की उम्र पार करते हैं, उन्हें शारीरिक स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकता है। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है उनमें स्वास्थ्य विकारों का जोखिम और अधिक हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कम उम्र से ही लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखने की सलाह देते हैं।

आइए जानते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों में किन बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है जिनको लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है?

common health problems in men over 40 know how to stay safe and healthy
हार्ट की समस्या - फोटो : istock

हृदय रोगों का खतरा सबसे अधिक

पुरुष और महिला दोनों में उम्र बढ़ने के साथ हृदय रोगों को जोखिम बढ़ जाता है। हृदय संबंधी रोग उन स्थितियों के समूह को संदर्भित करते हैं जो हृदय और रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करते हैं। उच्च रक्तचाप, हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर, मोटापा, मधुमेह और गतिहीन जीवनशैली जैसे कारक हृदय रोग के विकास का प्रमुख कारक माने जाते हैं। नियमित रूप से व्यायाम, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन के तरीके को अपनाकर हृदय स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सकता है। 

common health problems in men over 40 know how to stay safe and healthy
प्रोस्टेट की समस्या - फोटो : istock

प्रोस्टेट से सबंधित समस्याएं

प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं पुरुषों की सेहत को प्रभावित करने वाली दूसरी बड़ी समस्या है। उम्र बढ़ने के साथ इसका जोखिम भी काफी बढ़ जाता है। प्रोस्टेट एक छोटी सी ग्रंथि है जो वीर्य बनाने में मदद करती है। उम्र बढ़ने के साथ इसका आकार बड़ा होता जाता है। बढ़े हुए प्रोस्टेट के कारण मूत्र के प्रवाह में बाधा के साथ मूत्र पथ के संक्रमण और किडनी की समस्याओं का खतरा भी हो सकता है। 

अगर आपको पेशाब से संबंधित किसी प्रकार की समस्या महसूस होती रहती है तो समय रहते इसकी जांच जरूर करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
common health problems in men over 40 know how to stay safe and healthy
आर्थराइटिस की समस्या - फोटो : istock

गठिया और हड्डियों की समस्या

पुरुषों में गठिया की समस्या होना भी काफी आम है, उम्र बढ़ने के साथ इसका जोखिम भी बढ़ जाता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस आमतौर पर 40 और इससे अधिक उम्र के पुरुषों को प्रभावित करती है। हड्डियों के सिरों को सहारा देने वाली सुरक्षात्मक कार्टिलेज में होने वाली किसी प्रकार की समस्या का कारण आप इसके शिकार हो सकते हैं। ये हाथों, घुटनों, कूल्हों और रीढ़ के जोड़ों किसी को भी प्रभावित कर सकती है। जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनमें हड्डियों से संबंधित विकारों का जोखिम अधिक देखा जाता है। 

विज्ञापन
common health problems in men over 40 know how to stay safe and healthy
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : istock

कम उम्र से ही रखें सेहत का ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों और हड्डियों में कमजोरी आने लगती है, इम्युनिटी पावर भी कमजोर हो जाती है। ये स्थितियां कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम कारक हैं। बीमारियों से बचे रहने के लिए जरूरी है कि आप आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखें और नियमित रूप से योग-व्यायाम करते रहें। स्वस्थ जीवनशैली का पालन करके आप कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रह सकते हैं। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed