फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Diseases: सर्दियों में बढ़ जाता है जुकाम-बुखार का खतरा, जानिए इसकी मुख्य वजह और बचाव के आसान तरीके

Fri, 20 Oct 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 20 Oct 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
common cold in winter season know what causes cough and cold and its prevention
सर्दी जुकाम की समस्या - फोटो : istock

अक्तूबर-नवंबर के महीने में देशभर में सर्दियों की शुरुआत हो जाती है। तापमान कम होना, आपको भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाने वाला तो होता है पर ये मौसम कई प्रकार की बीमारियों और संक्रमण के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है। सर्दियों की शुरुआत में इंफ्लूएंजा के संक्रमण के साथ कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में जुकाम-खांसी की समस्या होते रहना काफी सामान्य है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को इस मौसम में सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है, विशेषतौर पर उन उपायों पर ध्यान दिया जाना चाहिए जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक हों।

डॉक्टर्स कहते हैं, ठंड के महीनों में सर्दी-फ्लू और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियां होना बहुत आम है। लोग अक्सर घर के अंदर रहते हैं, जिससे फ्लू जैसे वायरस का एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से पहुंचना आसान हो जाता है, यही कारण है कि इन दिनों में सर्दी-जुकाम और बुखार के मामले अधिक देखे जाते रहे हैं। कमजोर इम्युनिटी की समस्या वालों के इन रोगों के शिकार होने का खतरा अधिक होता है। 

common cold in winter season know what causes cough and cold and its prevention
सर्दी जुकाम में क्या करें? - फोटो : Istock

सर्दी के दिनों में कमजोर हो सकती है इम्युनिटी

कमजोर इम्युनिटी न सिर्फ आपको कई प्रकार की बीमारियों का शिकार बना सकती है, साथ ही ध्यान रखने वाली बात ये भी है कि ठंड का मौसम आपकी इम्युनिटी को और भी कमजोर कर देती है। सर्दियों में जब ठंडी हवा नाक और ऊपरी वायुमार्ग में प्रवेश करती है तो शरीर वायरस से लड़ने में उतना प्रभावी नहीं होता है, इसलिए सामान्य सर्दी, फ्लू और कोविड-19 जैसे वायरल संक्रमण इन दिनों में आसानी से बढ़ते हैं।

common cold in winter season know what causes cough and cold and its prevention
बार-बार बुखार होने की दिक्कत - फोटो : istock

इम्युनिटी की समस्या और जुकाम-बुखार

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, उनके फ्लू जैसे संक्रामक रोगों की चपेट में आने का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसके अलावा यदि आपको बार-बार बुखार हो रहा है तो यह संकेत है कि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली अधिक काम कर रही है। अमूमन ऐसा, किसी संक्रमण के कारण होता है।

मसलन अगर आपकी इम्युनिटी कमजोर है तो इसके कारण आपके संक्रामक रोगों की चपेट में आने का खतरा भी अधिक होता है। प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर इन संक्रामक रोगों से बचाव किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
common cold in winter season know what causes cough and cold and its prevention
ठंड का मौसम और सिरदर्द - फोटो : Pixabay

सर्दियों में सिरदर्द का भी खतरा

जर्नल ऑफ हेडेक पेन की एक रिपोर्ट के मुताबिक तापमान गिरने और सिरदर्द होने का सीधा संबंध हो सकता है। जैसे-जैसे तापमान गिरता है, बैरोमीटर का दबाव कम हो जाता है। ये स्थिति आपमें सिरदर्द-साइनस की समस्या को बढ़ाने वाली हो सकती है। हवा में शुष्की की स्थिति संवेदनशील साइनस झिल्लियों को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे सिरदर्द और माइग्रेन का दर्द और भी बदतर हो सकता है।

विज्ञापन
common cold in winter season know what causes cough and cold and its prevention
इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए करें प्रयास - फोटो : istock

कैसे करें इन बीमारियों से बचाव

सर्दी के दिनों में होने वाली जुकाम-बुखार की समस्या को कम करने के लिए सबसे आवश्यक है आप अपनी प्रतिरक्षा को मजबूत बनाने वाले उपाय करें। इसके लिए पौष्टिक आहार के सेवन को बढ़ाने के साथ नियमित व्यायाम की आदत बनाएं। इम्युनिटी बढ़ाना एक सतत प्रक्रिया है, इसके लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली आपको क्रोनिक बीमारियों के जोखिम से बचाने में भी मदद करती है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed