फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल करने तक, इस एक चीज का सेवन देता है गजब के फायदे

Fri, 03 Sep 2021 01:41 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 03 Sep 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
coconut benefits immunity booster and sugar control diet plan
नारियल के फायदे - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


शरीर के स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत रहना भी बहुत जरूरी होता है। इम्यूनिटी एक ऐसी चीज है, जो शरीर की तरह-तरह की बीमारियों से रक्षा करती है। अगर इम्यूनिटी कमजोर हुई, तो शरीर बीमारियों का घर बन सकता है। इस कोरोना काल में तो हर कोई अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के बारे में सोच रहा है और इसको लेकर लोग तरह-तरह के उपाय भी करते नजर आते हैं। नारियल को भी इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर माना जाता है। इसमें एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-पैरासाइटिक गुण भी होते हैं, जिससे शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से बचाव करने में मदद मिलती है। इसके अलावा नारियल के सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रण में रहता है। इसके और भी कई अनगिनत फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में... 

coconut benefits immunity booster and sugar control diet plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

यूटीआई से बचाता है 

  • यूटीआई यानी यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन। यह एक गंभीर समस्या है, जो पुरुषों और महिलाओं, दोनों में ही देखी जाती है, लेकिन महिलाओं में इसका असर ज्यादा देखने को मिलता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि नारियल का सेवन आपको इस गंभीर समस्या से बचा सकता है। यह यूरिन का प्रवाह प्राकृतिक रूप से सुधारने में मदद करता है। 
coconut benefits immunity booster and sugar control diet plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोलेस्ट्रॉल को करता है कम 

  • नारियल के सेवन से शरीर में ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सुधारने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। इससे हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
coconut benefits immunity booster and sugar control diet plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों और दांत के लिए भी होता है अच्छा 

  • नारियल को हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत और दांतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा नारियल में एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते हैं। 
विज्ञापन
coconut benefits immunity booster and sugar control diet plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बालों के लिए भी है फायदेमंद 

  • नारियल में विटामिन-के और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं और उनमें चमक भी लेकर आते हैं। तभी तो लोग अपने बालों में नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण सिर की त्वचा को डैंड्रफ से भी बचाते हैं। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed