{"_id":"69d7763845b86f98020b8384","slug":"children-white-hair-reason-and-precautions-in-hindi-chote-baccho-ke-baal-safed-hone-se-kaise-roke-2026-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Children White Hair: कम उम्र में ही सफेद हो रहे बच्चों के बाल! जानें इसके कारण और बचाव के तरीके","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Children White Hair: कम उम्र में ही सफेद हो रहे बच्चों के बाल! जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
Thu, 09 Apr 2026 08:14 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 09 Apr 2026 08:14 PM IST
सार
Children White Hair Reason and Precautions: अगर आपके बच्चे के बाल भी बेहद कम उम्र में सफेद दिखने लगे हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको इसकी वजह और बचाव का तरीका बताएंगे।
विज्ञापन
आखिर क्यों सफेद होते हैं छोटे बच्चों के बाल?
- फोटो : AI
Children White Hair Reason and Precautions: आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति इस बात से परेशान है, कि उसके बाल 25 की उम्र में ही सफेदी की ओर बढ़ रहे हैं। पर, क्या आप जानते हैं हाल ही में ऐसे मामले भी देखे गए हैं, जिनमें बच्चों के बाल भी सफेद हो रहे हैं। जी हां, सुनने में ये भले ही अजीब लगे लेकिन छोटे बच्चों के बालों में सफेदी की समस्या आजकल कम उम्र में देखने को मिल रही है।
आखिर क्यों सफेद होते हैं छोटे बच्चों के बाल?
- फोटो : Adobe Stock
हो सकता है आनुवंशिकी इतिहास
बच्चों में बालों का समय से पहले सफेद होना कई कारणों से हो सकता है। सबसे सामान्य कारण आनुवंशिकी या पारिवारिक इतिहास है। अगर माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों में बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं, तो बच्चे में भी यह समस्या हो सकती है।

पोषण की कमी हो सकती है
इसके अलावा पोषण की कमी भी बालों की सफेदी का मुख्य कारण है। खासकर विटामिन B12, आयरन और प्रोटीन की कमी से शरीर पर्याप्त मेलानिन (बालों का रंग तय करने वाला पिगमेंट) नहीं बना पाता, जिससे बाल सफेद हो सकते हैं।

- फोटो : Freepik.com
हार्मोनल असंतुलन हो सकता है
थायरॉइड और हार्मोनल असंतुलन भी बालों को समय से पहले सफेद कर सकते हैं। थायरॉइड की समस्या से मेटाबोलिज्म धीमा होता है और बालों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
थायरॉइड और हार्मोनल असंतुलन भी बालों को समय से पहले सफेद कर सकते हैं। थायरॉइड की समस्या से मेटाबोलिज्म धीमा होता है और बालों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
विज्ञापन
आखिर क्यों सफेद होते हैं छोटे बच्चों के बाल?
- फोटो : Adobe Stock
मानसिक तनाव भी हो सकता है
अत्यधिक मानसिक तनाव या दबाव भी बालों की सफेदी को बढ़ावा दे सकता है। बच्चों में भी तनाव के कारण हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे बालों में रंग की कमी हो सकती है।
अत्यधिक मानसिक तनाव या दबाव भी बालों की सफेदी को बढ़ावा दे सकता है। बच्चों में भी तनाव के कारण हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे बालों में रंग की कमी हो सकती है।