फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Loss: अब वजन घटाना कठिन काम नहीं, चैटजीपीटी और एआई बताएगी- कौन से उपाय आपके लिए सबसे बेहतर?

Sat, 15 Jul 2023 02:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Jul 2023 02:07 PM IST
विज्ञापन
chatgpt and artificial intelligence will help in weight loss, technology Generate Diet And Fitness Plan
एआई वजन घटाने में करेगी मदद - फोटो : Istock

वजन बढ़ने की समस्या कई गंभीर और क्रोनिक बीमारियों को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। यही कारण है कि सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल में रखने की सलाह दी जाती है। पर क्या वजन कम करना वास्तव में इतना आसान है?



वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन द्वारा प्रकाशित वर्ल्ड ओबेसिटी एटलस 2022 का अनुमान है कि साल 2030 तक वैश्विक स्तर पर एक अरब से अधिक लोग मोटापे के शिकार हो सकते हैं। हर 5 में से एक महिला और 7 में से एक पुरुष में इसका जोखिम है। वहीं शोधकर्ताओं का कहना है कि वजन अधिक होने की स्थिति डायबिटीज से मेटाबॉलिज्म और हृदय रोगों के खतरे को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।

वजन कम करने के लिए लोग तमाम प्रकार के उपाय जैसे भोजन छोड़ना, व्यायाम के समय को बढ़ाने और तरह-तरह के डाइट प्लान का सेवन करते रहते हैं, पर इससे भी लाभ नहीं मिलता है। पर अब चिंता करने की जरूरत नहीं, तकनीकी इसमें आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि चैटजीपीटी और एआई जैसे आधुनिक तकनीकी के माध्यम से आप वजन घटाने में लाभ पा सकते हैं।

chatgpt and artificial intelligence will help in weight loss, technology Generate Diet And Fitness Plan
चैटजीपीटी और एआई की मदद से कम कर सकेंगे वजन - फोटो : Pixabay

11.7 किलो तक वजन कम किया वजन

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में ग्रेग मुशेन नाम के व्यक्ति की चर्चा है जिसने चैटजीपीटी द्वारा बनाई गई डाइट प्लान के माध्यम से 11.7 किलो तक वजन कम किया है। डाइट प्लान और दिनचर्या के लिए चैटजीपीटी द्वारा बनाई गई योजना में दिन में मध्यम स्तर की रनिंग और वॉकिंग के साथ आहार में कुछ सामान्य से बदलावों को लेकर सुझाव दिया गया था।

चैटजीपीटी और एआई जैसी तकनीक द्वारा सुझाए गए डाइट प्लान को कई क्रोनिक बीमारियों के जोखिमों को कम करने में सहायक होने का भी अनुमान है।

chatgpt and artificial intelligence will help in weight loss, technology Generate Diet And Fitness Plan
डाइट प्लान संबंधी सलाह - फोटो : iStock

कितने प्रभावी होंगे एआई द्वारा बताए गए प्लान?

अब सवाल यह है कि डाइट प्लान संबंधी सलाह देने में यह तकनीक कितनी प्रभावी है? इसको लेकर शोधकर्ताओं की टीम ने उपभोक्ता सर्वेक्षण किया। इसमें पांच में से तीन उपभोक्ता सहमत थे कि यह कारगर हो सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि एआई न सिर्फ स्वस्थ आहार को लेकर सलाह देने में मदद कर सकती है, साथ ही यह भी बता सकती है कि कौन सी चीजें आपकी सेहत के लिए लाभकारी हैं और क्या नहीं खाना चाहिए?

विज्ञापन
विज्ञापन
chatgpt and artificial intelligence will help in weight loss, technology Generate Diet And Fitness Plan
वजन कम करने में मिलेगी सहायता - फोटो : Istock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

कनाडा में शिक्षाविदों ने नेचुरल लैग्वेज प्रोसेसिंग (एनएलपी) नामक एक  विशिष्ट प्रकार के एआई का उपयोग किया। इसको लेकर किए गए अध्ययन में पाया गया कि खाद्य उत्पादों को मैन्युअल रूप से वर्गीकृत करने के लिए आवश्यक समय को कम करने में प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा सकता है।

इससे पहले आहार संबंधी सलाह के लिए चैट जीपीटी का उपयोग करने वाली विशेषज्ञ समीक्षाओं ने इसके मिले-जुले परिणाम दिए हैं। एलर्जी से पीड़ित लोगों के लिए आहार योजना तैयार करने की चैटबॉट की क्षमता का आकलन करने के लिए किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि यह लोगों की सेहत के आधार पर डाइट प्लान दे सकती है, जो न सिर्फ वजन कम करने में मदद करेगी साथ ही आहार में गड़बड़ी के कारण बढ़ रही वैश्विक स्तर पर क्रोनिक बीमारियों के खतरे को भी इससे कम किया जा सकेगा।

विशेषज्ञों का अनुमान है, तकनीकी और प्रौद्योगिकी का उपयोग स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर परिणामों वाला हो सकता है। चैटजीपीटी और एआई के माध्यम से इसमें लाभ मिलने की संभावना है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed