फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा में हार्ट अटैक से 15 की मौत: हार्ट पेशेंट जरूर ध्यान रखें डॉक्टर की ये सलाह

Tue, 10 May 2022 02:59 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 10 May 2022 02:59 PM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra 2022: Devotees Dies of Heart Attack Doctor Advice for Heart Patients
हिल स्टेशन पर जाने से पहले जरूरी होती है मेडिकल जांच - फोटो : amar ujala

डॉ अल्केश जैन


वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ
मेदांता, इंदौर

Medically reviewed by Dr. Alkesh Jain

Char Dham Yatra 2022: Devotees Dies of Heart Attack: भारत की चार धाम यात्रा दुर्गम और दुर्लभ यात्रा में से हैं, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। पहाड़ों पर स्थित चार धाम मंदिर के दर्शन के लिए भक्त पथरीले और ऊंचे उबड़ खाबड़ मार्गों से होते हुए जाते हैं। भक्तों की आस्था और विश्वास चार धाम यात्रा से जुड़ी है लेकिन यहां जाने का मार्ग कठिन होने के कारण कई लोगों को चार धाम की चढ़ाई करने में शारीरिक स्तर पर समस्याएं आती हैं। हाल ही में चार धाम यात्रा पर गए कई यात्रियों की मौत हो गई। यात्रियों की मौत का कारण हार्ट अटैक था। छह दिन में 20 तीर्थयात्रियों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। यात्रा के दौरान बीमार और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की जान को भी खतरा रहता है। कमजोर हृदय के मरीजों के साथ ही कई अन्य बीमारियों के कारण भी तीर्थयात्रियों में जान का खतरा बना रहता है। विशेषज्ञ से जानें चार धाम की कठिन यात्रा में किन बीमारियों से ग्रसित तीर्थयात्रियों को ज्यादा खतरा है और हृदय रोगियों के लिए चार धाम की यात्रा क्यों कठिन हैं?

Char Dham Yatra 2022: Devotees Dies of Heart Attack Doctor Advice for Heart Patients
एक उम्र के बाद जरूरी है कि अपने हार्ट की जरूरी जांच करवाएं: डॉ. अल्केश जैन, सीनियर कार्डिलाजिस्ट - फोटो : Self

तीर्थयात्रियों के लिए डाॅक्टर की सलाह

मेदांता अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अल्केश जैन के मुताबिक आजकल जो व्यक्ति अधिक उम्र के हैं या उन्हे पहले से हार्ट की बीमारी है, अगर वह हिल स्टेशन पर छुट्टियां मनाने की योजना बना रहे हैं या फिर चार धाम यात्रा व किसी ऊंचाई वाली जगह पर धार्मिक यात्रा पर जाने वाले हैं, उनको जरूरी स्वास्थ्य जांच करा लेनी चाहिए। यात्रा से पहले हृदय की या जो भी हृदय से जुड़ी जाचें जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच कराकर ही जाएं। क्योंकि अगर तीर्थयात्री को कोई अंदरूनी बीमारी है और वह यात्रा के दौरान अधिक थकान होने पर हार्ट अटैक होने की संभावना बढ़ सकती है। ऐसे में इन जगहों पर जाने से पहले रेगुलर जांच जिसमें इको टीएमटी जांच, खून की जांच और ईसीजी कराकर ही जाएं और अपने आप को सुरक्षित रखें।

Char Dham Yatra 2022: Devotees Dies of Heart Attack Doctor Advice for Heart Patients
कब पड़ता है दिल का दौरा? - फोटो : iStock

हार्ट अटैक या हृदयाघात कब हो सकता है?

जब शरीर की नसों में खून का प्रवाह सुचारू रूप से नहीं हो पाता और खून जमने (क्लॉटिंग) लगता है। इसके कारण रक्त हृदय तक नहीं पहुंच पाता और साथ ही हृदय को ऑक्सीजन मिलना भी बंद हो जाती है। इस स्थिति में हार्ट अटैक आता है। हार्ट अटैक की स्थिति व्यक्ति के लिए जानलेवा हो सकती है। लेकिन तुरंत उपचार मिलने से मरीज को बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Char Dham Yatra 2022: Devotees Dies of Heart Attack Doctor Advice for Heart Patients
हृदयघात की वजह - फोटो : istock

दिल का दौरा पड़ने के कारण

हृदय घात के जोखिम कारकों में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, अधिक वजन, हाई कोलेस्ट्रॉल, कम शारीरिक गतिविधि, तनाव और चिंता शामिल है।

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2022: Devotees Dies of Heart Attack Doctor Advice for Heart Patients
दिल का दौरा पड़ने के लक्षण - फोटो : pixabay

दिल का दौरा पड़ने के लक्षण

  • कोल्ड स्वेट यानी शरीर से पसीना तो आता है लेकिन ठंड भी लगती है।
  • पीड़ित को थकान महसूस होने लगती है।
  • सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। 
  • शरीर का भार कम महसूस होने लगता है। 
  • चक्कर आ सकते हैं। 
  • बाएं हाथ में दर्द महसूस होने लगता है। 
  • अपच की समस्या या उल्टी महसूस होने लगती है। 
  • सीने में जलन होने लगती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed