फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाई ब्लड प्रेशर की वजह से आपको हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारियां

Thu, 18 Jul 2019 02:59 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 18 Jul 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
cause of Hypertension
हाइपरटेंशन

हाई ब्लड प्रेशर गंभीर बीमारी है। इसे हाइपरटेंशन भी कहते हैं। इसकी वजह से कोरोनरी हार्ट डिजीज, हार्ट फेल्योर, स्ट्रोक और किडनी फेल्योर जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है। यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकती है। हाई ब्लड प्रेशर में हमारी रक्त वाहिनियों में दबाव पड़ने लगता है। उनकी  वॉल क्षतिग्रस्त हो जाती है और उनमें ब्लॉकेज हो जाती है।


 

cause of Hypertension
high blood pressure - फोटो : social media

दरअसल, किसी भी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर के रूप में जाना जाता है। सिस्टोलिक ऊपर की धमनियों में दबाव को दर्शाता है और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर नीचे वाली धमनियों में दबाव को दर्शाता है। एक हेल्दी व्यक्ति का सिस्टोलिक ब्लडप्रेशर 90 और 120 मिलीमीटर के बीच होता है। डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर 60 से 80 मिमी के बीच होता है। इससे अधिक ब्लड प्रेशर होने पर व्यक्ति हाइपरटेंशन का शिकार हो जाता है।


 

cause of Hypertension
ed
ब्लड प्रेशर के लेवल
सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर
-जब डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर 90 मिमी से कम हो
-जब पारा 140 मिमी से कम हो तो नॉर्मल ब्लड प्रेशर
-140-159 मिमी पारा होने पर सिस्टोलिक हाइपरटेंशन
-160 मिमी से ज़्यादा पारा होने पर सिस्टोलिक हाइपरटेंशन  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
cause of Hypertension
blood pressure
हाई ब्लड प्रेशर होने पर हाइपरटेंशन 
डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर
-85 मीमी से कम पारा होने पर नॉर्मल ब्लड प्रेशर
-85- 89 मिमी पारा- हाई लेकिन नॉर्मल
-90 -104 मिमी पारा- हल्का हाइपरटेंशन
-105-114 मिमी पारा-मध्यम हाइपरटेंशन
-115 मिमी पारा और उससे ज़्यादा- गंभीर हाइपरटेंशन

 
विज्ञापन
cause of Hypertension
zc
कैसे नुकसान पहुंचाता है हाइपरटेंशन
ब्लड प्रेशर नापने से पहले पांच मिनट आराम करें। अगर आपने ब्लड प्रेशर नपवाने से आधे घंटे पहले स्मोकिंग या फिर कैफीन युक्त कोई तरल पदार्थ लिया है, तो आपकी रिडिंग गलत आ सकती है। ब्लड प्रेशर की सही जांच के लिए डॉक्टर को दो-तीन बार ब्लड प्रेशर मापने की रिक्वेस्ट करें। उसके बाद उनका एवरेज देखें। हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन हार्ट, ब्रेन और किडनी को गंभीर क्षति पहुंचाता है। यह कोरोनरी आर्टरी डिज़ीज़ के रोगियों के लिए साइलेंट किलर है। हाइपरटेंशन कोरोनरी आर्टरी की परतों को नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से कोरोनरी आर्टरी में रुकावट पैदा हो जाती है। जब ब्लड प्रेशर उच्च होता है, तो ब्लड धमनियों (आर्टरी) की साइड की परतों को तेजी से हिट करता है। इसकी वजह से धमनियों की परतों को नुकसान पहुंचता है। वो क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। धमनियों में होने वाले इस नुकसान से रुकावट आ जाती है। काफी लंबे वक्त से हाइपरटेंशन होने पर हार्ट की मांसपेशियों में कमज़ोरी आ जाती है। हार्ट फेल होने की संभावना बढ़ जाती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed