फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेन हेल्थ: याददाश्त और एकाग्रता के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट है बेहतर, जानिए क्या कहती है रिसर्च

Sat, 10 Oct 2026 09:40 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Oct 2026 09:40 AM IST
सार

अखरोट और बादाम दोनों मस्तिष्क की सेहत के लिए उपयोगी पोषक तत्व प्रदान करते हैं। किशोरों पर हुए एक अध्ययन में अखरोट के सेवन से ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सुधार के संकेत मिले। अखरोट ओमेगा-3 का स्रोत है, जबकि बादाम विटामिन-ई और मैग्नीशियम देता है।

विज्ञापन
Can Eating Walnuts Improve Focus and Cognitive Health Almonds and Walnuts benefits
अखरोट और बादाम - फोटो : Amarujala.com/AI

दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके लिए नियमित रूप से नट्स और सीड्स के सेवन की सलाह देते हैं। अखरोट और बादाम दोनों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क के सामान्य कामकाज में मदद करते हैं। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जबकि बादाम विटामिन-ई और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। किशोरों पर हुए एक अध्ययन में अखरोट खाने से ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सुधार देखा गया।



आइए जानते हैं, अखरोट और बादाम दोनों से दिमाग की सेहत के लिए कौन बेहतर है?
 

Trending Videos
Can Eating Walnuts Improve Focus and Cognitive Health Almonds and Walnuts benefits
बादाम खाने से क्या फायदे होते हैं - फोटो : Freepik.com

अखरोट खाने से दिमाग को क्या फायदा होता है?

अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) नाम का ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह मस्तिष्क के सामान्य विकास और कोशिकाओं के कामकाज में मदद करता है।
 

  • स्पेन के शोधकर्ताओं ने 11 से 16 साल की उम्र के 700 किशोरों पर अध्ययन किया। प्रतिभागियों को छह महीने तक रोजाना 30 ग्राम अखरोट खाने के लिए कहा गया। 
  • अध्ययन में कम से कम 100 दिनों तक अखरोट खाने वाले किशोरों में ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सकारात्मक बदलाव देखे गए। 
Can Eating Walnuts Improve Focus and Cognitive Health Almonds and Walnuts benefits
बादाम खाने के फायदे - फोटो : Freepik

बादाम दिमाग के लिए कैसे फायदेमंद है?

बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। विटामिन-ई कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करता है। वहीं, मैग्नीशियम तंत्रिका तंत्र के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है। ये मानसिक तनाव तथा थकान को कम करने में मदद करता है।
 

  • बादाम में मौजूद असंतृप्त वसा भी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। जबकि हेल्दी फैट दिमाग के बेहतर विकास और तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Eating Walnuts Improve Focus and Cognitive Health Almonds and Walnuts benefits
अखरोट के फायदे - फोटो : freepik.com

अखरोट या बादाम, कौन ज्यादा फायदेमंद है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बादाम और अखरोट दोनों मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में मददगार हो सकते हैं।  

  • अखरोट: ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है।
  • बादाम: विटामिन ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन और फाइबर देता है।


अध्ययन में किशोरों को रोजाना 30 ग्राम तक अखरोट खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि सूखे मेवों में कैलोरी अधिक होती है, इसलिए इन्हें सीमित मात्रा में खाना चाहिए। वहीं रोजाना 20-25 बादाम खाने को ठीक माना जाता है। हालांकि आहार में किसी भी तरह के बदलावों को लेकर सावधानी बहुत जरूरी है।  


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed