फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या बाथरूम पाइप से भी फैलता है कोरोना वायरस? दुनियाभर में 45 हजार से ज्यादा संक्रमित

Wed, 12 Feb 2020 03:39 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 12 Feb 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
can coronavirus spread through bathroom pipes?
coronavirus - फोटो : अमर उजाला

वुहान कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस जानलेवा वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 1,100 से ज्यादा हो गई है। सबसे ज्यादा मौतें चीन में हुई हैं। 45 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित मामले सामने आए हैं। अलग-थलग रखे गए जापानी क्रूज जहाज में कोरोना वायरस से संक्रमित 175 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, एक दूसरे क्रूज में 2 हजार से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं, जिसमें संक्रमित लोगों का पता लगाया जा रहा है। इस बीच हांगकांग में वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने में जुटे हुए हैं कि क्या कोरोना वायरस बाथरूम पाइप के जरिए भी फैलता है?



 

can coronavirus spread through bathroom pipes?
कोरोनावायरस पीड़ित महिला ने बच्ची को दिया जन्म - फोटो : Twitter

क्या पाइपलाइन के जरिए आप आ सकते हैं कोरोना के चपेट में?
हांगकांग में कोरोना वायरस की दहशत की वजह से घरों को खाली कराया गया है। इस वायरस के डर की वजह से कई अपार्टमेंट ब्लॉक कर दिए गए हैं। यह इसलिए किया गया है कि कहीं ये खतरनाक वायरस पाइप लाइन के जरिए एक घर से दूसरे घर तक न पहुंच जाए। हांगकांग के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि दो भिन्न-भिन्न फ्लोर पर रहने वाले लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। ये लोग जिस अपार्टमेंट में रहते हैं वो गगनचुंबी है, जिसे हांग मीई हाउस के नाम से बुलाया जाता है।

can coronavirus spread through bathroom pipes?
coronavirus patients - फोटो : Twitter

इस सोसाइटी में रहने वाली 62 साल की एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित थी। एक हफ्ते बाद ही इसी सोसाइटी में एक 75 साल के बुजुर्ग भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। ये दोनों ही लोग अलग-अलग कमरों में ऊपर-नीचे रहते थे। इसके बाद इस सोसाइटी मेंं कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आ गए। महिला के पति, बेटा और उसकी पत्नी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। इससे सोसाइटी में दहशत मच गई और लोग कहने लगे कि यह खतरनाक वायरस बाथरूम के पाइप के जरिए एक घर से दूसरे घर में फैल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
can coronavirus spread through bathroom pipes?
कोरोनावायरस - फोटो : PTI

इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोसाइटी के उस फ्लोर को ही खाली करा दिया। जो महिला इस वायरस से संक्रमित थी वो दसवें फ्लोर पर रहती थी और उसके बाद जो व्यक्ति संक्रमित हुआ वो सातवें फ्लोर पर रह रहा था।

विज्ञापन
can coronavirus spread through bathroom pipes?
coronavirus - फोटो : ANI

एक-दूसरे से जुड़े हुए थे बाथरूम के पाइप
स्वास्थ्य अधिकारियों ने तीस फ्लोर की इस पूरी बिल्डिंग को ही खाली कर दिया। इस बिल्डिंग के टॉयलेट पाइप एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। ऐसे में वैज्ञानिक इस बात का पता लगा रहे हैं कि किसी व्यक्ति के संपर्क में आने के अलावा क्या यह वायरस पाइप लाइन के जरिए भी एक घर से दूसरे घर में पहुंचकर लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed