फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: पैरों में होती है जलन तो तुरंत दिखाएं डॉ. को, शरीर पर मंडरा रहा है खतरा

Fri, 19 Sep 2025 09:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 19 Sep 2025 09:54 PM IST
सार

  • पैरों में जलन की समस्या कई लोगों को परेशान करती है। यह गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। लंबे समय तक ब्लड शुगर के स्तर बढ़े रहने के कारण न्यूरोपैथी की समस्या हो सकती है। 

विज्ञापन
burning feet syndrome why my feet are burning all the time know causes in hindi
पैरों में जलन होने की समस्या - फोटो : Adobe stock

गड़बड़ लाइफस्टाइल को बीमारियों का घर कहा जाता है। ऐसी ही एक बीमारी है पैरों के तलवों में होने वाली जलन, जिससे बहुत सारे लोग परेशान रहते हैं। पैरों में जलन होना आम समस्या लग सकती है, लेकिन कई बार यह शरीर के भीतर छिपी किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। मेडिकल साइंस में इसे बर्निंग फीट सिंड्रोम कहा जाता है। इसमें व्यक्ति को पैरों के तलवों में गर्माहट, झनझनाहट, सुई चुभने जैसा दर्द और कभी-कभी सुन्नपन महसूस होता है। 



आमतौर पर डायबिटीज के रोगियों में इस तरह की दिक्कत अधिक देखी जाती रही है, पर कई अन्य लोग भी इसका शिकार हो सकते हैं। कुछ स्थितियों में थायरॉइड, विटामिन की कमी, किडनी या लिवर की खराबी और यहां तक कि ये नसों की बीमारियों से भी जुड़ा हो सकता है।

डॉक्टर कहते हैं अक्सर पैरों में होने वाले जलन को अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए अगली बार अगर आपके पैरों में बिना वजह आग जैसी जलन उठे, तो इसे हल्के में न लें और डॉक्टर की सलाह लें।

burning feet syndrome why my feet are burning all the time know causes in hindi
पैरों में गर्म महसूस होना - फोटो : Freepik.com

बर्निंग फीट की सममस्या

ज्यादा चलने या गर्मी के कारण तलवों में जलन होने लगती है। पर अगर यह लंबे समय से हो रही है और आप इससे परेशान हो गए हैं तो इस पर ध्यान देना जरूरी है।

लंबे समय तक ब्लड शुगर के स्तर बढ़े रहने के कारण न्यूरोपैथी की समस्या हो सकती है। इसमें नसें धतिग्रस्त हो सकती है. जिसके कारण पैरों में झनझनाहट के साथ जलन महसूस होती है।

विटामिन्स की कमी का संकेत

इसके अलावा शरीर में कुछ विशेष प्रकार के विटामिन्स जैसे बी12, बी6 और फोलिक एसिड की कमी से भी पैरों में जलन हो सकती है। ये सभी विटामिन्स नसों के सही से काम करने के लिए बेहद जरूरी होते हैं और इनकी कमी से नसों में सूजन और जलन हो सकती है।

इसी तरह हाइपोथायरायडिज्म होने पर शरीर में थायरॉइड हार्मोन का उत्पादन कम होने लगता है, जिससे रक्त संचार प्रभावित होता है। इसकी वजह से नसों पर दबाव बढ़ने लगता है और पैरों में जलन होती है। 

burning feet syndrome why my feet are burning all the time know causes in hindi
बर्निंग फीट के कारण - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार शैलत कहते हैं, कई बार पैरों में जलन शरीर में पनप रही कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। कुछ स्थितियों में देखा गया है कि जब किडनी सही तरह से काम नहीं कर रही होती है तो खून में टॉक्सिन्स का स्तर बढ़ने लगता है। इसकी वजह से भी पैरों में सूजन और जलन हो सकती है। एथलीट फुट वाले लोगों में भी ये दिक्कत देखी जाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
burning feet syndrome why my feet are burning all the time know causes in hindi
क्या आपके भी पैरों में रहती है जलन? - फोटो : Freepik

शराब-दवाएं भी हो सकती हैं कारण

डॉक्टर बताते हैं, कुछ लोगों में जब इस समस्या का निदान किया गया तो पता चला कि इसका कारण शराब का अधिक सेवन और कुछ दवाइयां भी हो सकती हैं। शराब नसों को धीरे-धीरे कमजोर करती है, इसे अल्कोहलिक न्यूरोपैथी कहा जाता है। कुछ दवाइयां जैसे कीमोथेरेपी ड्रग्स, एंटीबायोटिक्स और एचआईवी की दवाएं भी नसों पर असर डालती हैं। लंबे समय तक पेनकिलर या कुछ एंटी-डिप्रेसेंट लेने से भी पैरों में जलन हो सकती है।



----------------------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed