फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्तनपान करने वाले बच्चों का इम्यून सिस्टम मजबूत क्यों होता है? शोध में हुआ खुलासा

Sun, 17 Jan 2021 11:08 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 17 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
breastfeeding child have stronger immune systems research says
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

बच्चों को स्तनपान कराना बहुत जरूरी होता है। स्तनपान करने वाले बच्चों का इम्यून सिस्टम काफी मजबूत होता है। हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा किया गया है कि स्तनपान करने वाले बच्चों का इम्यून सिस्टम मजबूत क्यों होता है। पहले भी कई शोधों में इस बात का दावा किया जा चुका है कि स्तनपान करने वाले बच्चे स्वस्थ और फिट रहते हैं। जो बच्चे स्तनपान करते हैं वे भविष्य में कई तरह की गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

breastfeeding child have stronger immune systems research says
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

स्तनपान करने वाले बच्चों में एक विशिष्ट प्रकार की प्रतिरक्षा कोशिकाएं बन जाती हैं

  • इस शोध के अनुसार स्तनपान करने वाले बच्चों में एक विशिष्ट प्रकार की प्रतिरक्षा कोशिकाएं बन जाती हैं, जिन्हें नियामक टी कोशिकाएं कहा जाता है। स्तनपान करने वाले बच्चों में जीवन के पहले तीन हफ्तों में ये कोशिकाएं बन जाती हैं। ये कोशिकाएं इम्यून सिस्टम को भी नियंत्रित करने में सहायक होती हैं।
breastfeeding child have stronger immune systems research says
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

इस शोध के बाद स्तनपान करने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि होगी

  • शोधकर्ता गेर्गेली टोल्डी ने उन माताओं और शिशओं का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने इस शोध में उनकी सहायता की। गेर्गेली का कहना है कि इस शोध के बाद स्तनपान करने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
breastfeeding child have stronger immune systems research says
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस शोध में 38 महिलाओं को शामिल किया गया था

  • ये शोध तकरीबन तीन वर्षों तक चला था और इस शोध में 38 स्वस्थ महिलाओं को शामिल किया गया था। इस शोध के लिए बच्चे के जन्म के समय और तीन सप्ताह के होने पर मल और रक्त के नमूने भी एकत्र किए गए थे।
विज्ञापन
breastfeeding child have stronger immune systems research says
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें इस शोध में शामिल बच्चों में से 42 प्रतिशत बच्चों को स्तनपान करवाया गया और बाकी बच्चों में से कुछ को मिश्रित भोजन दिया गया और कुछ बच्चों को फार्मूला दूध पिलाया गया। इस शोध में देखा गया है कि स्तनपान करने वाले बच्चों का इम्यून सिस्टम काफी मजबूत होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed