फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चींटियां भी बीमार होने पर खुद को कर लेती हैं आइसोलेट, वैज्ञानिकों ने किया दावा

Sun, 17 Jan 2021 10:33 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 17 Jan 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
recent new research on ants ants also isolate themselves and follow social distancing when ill
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Flickr

कोरोना वायरस से संक्रंमित होने पर आइसोलेट होने की सलाह दी जाती है। कोरोना काल में सुरक्षित शारीरिक दूरी और आइसोलेट जैसे शब्दों को कई लोगों ने पहली बार सुना। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि चींटिया भी बीमार होने पर सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करती हैं और खुद को आइसोलेट कर लेती हैं। हाल ही में स्विट्जरलैंड की लुसाने यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक शोध में ये दावा किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें यूनिवर्सिटी ऑफ लुसाने, स्विट्जरलैंड ने लेसियस नाइजर प्रजाति की चींटियों पर शोध किया था। अगली स्लाइड्स में जानिए इस शोध के बारे में सबकुछ...

recent new research on ants ants also isolate themselves and follow social distancing when ill
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

बीमार चींटियों ने अपनी साथी चींटियों से दूरी बनाना शुरू किया

  • इस शोध में कुछ चींटियों को एके फंगस के संपर्क में लाया गया। शोधकर्ता सिल्विया क्रेमर के अनुसार फंगस के संपर्क में आने के बाद चींटियों का व्यवहार बदलने लगा। बीमार चींटियों ने अपने साथियों से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। सभी बीमार चींटियां एक साथ रहने लगी थीं।
recent new research on ants ants also isolate themselves and follow social distancing when ill
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

इंसानों को चींटियों से सीखना चाहिए

  • शोधकर्ता नताली स्ट्रोमीट का कहना कि इंसानों को चींटियों के इस व्यवहार से सीख लेनी की आवश्यकता है। इस शोध में ये भी देखा गया है कि स्वस्थ चींटियां बीमार चींटियों की दैनिक जरूरत को पूरा करने में पूरी सहायता करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
recent new research on ants ants also isolate themselves and follow social distancing when ill
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

बीमार होने पर काम नहीं करती हैं चींटियां

  • इस शोध में ये भी दावा किया जा रहा है कि बीमार होने पर चींटियां अपना काम करना या तो बंद कर देती हैं या अपने काम को कम कर देती हैं। ऐसा करके वो अपने समूह से दूर रह सकती हैं।
विज्ञापन
recent new research on ants ants also isolate themselves and follow social distancing when ill
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

चींटियों के दो पेट होते हैं

  • दिलचस्प तथ्य ये है कि चींटियों के दो पेट होते हैं। एक पेट में इकट्ठे खाने का सेवन वे खुद करती हैं और दूसरे पेट में इकट्ठे खाने को वो साथियों के लिए ले जाती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed