फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: इस माउथ स्प्रे से 20 मिनट में 98 फीसदी खत्म होगा कोरोना वायरस, कंपनी का दावा

Tue, 21 Jul 2020 03:01 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 21 Jul 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
Mouth Spray kills Coronavirus enzymaticas coldzyme mouth spray can deactivate Coronavirus in 20 minutes
Coronavirus Mouth Spray - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी दुनिया के लिए महामारी बन कर आया है। इस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस के कारण हो रही मौतों का आंकड़ा भी हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इससे बचाव के लिए भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में 120 से ज्यादा तरह की वैक्सीन को लेकर शोध हो रहे हैं, जिनमें से 21 से ज्यादा वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल फेज में है। वैक्सीन के अलावा कोरोना वायरस के इलाज के लिए दवाओं को लेकर भी शोध हो रहे हैं। पिछले दिनों हल्के और गंभीर लक्षणों वाले मरीजों के लिए फैबिफ्लू और डेक्सामेथासोन जैसी दवाएं सामने आईं, जिनका डॉक्टर की निगरानी में प्रयोग हो रहा है। अब स्वीडन की एक कंपनी ने कोरोना वायरस के खात्मे के लिए एक माउथ स्प्रे तैयार किया है। दावा है कि यह कोरोना वायरस को मिनटों में खत्म करता है। 

Mouth Spray kills Coronavirus enzymaticas coldzyme mouth spray can deactivate Coronavirus in 20 minutes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अंग्रेजी वेबसाइट सीएनबीसी की एक खबर के मुताबिक, स्वीडिश लाइफ साइंस कंपनी एनजाइमेटिका (Swedish life science company Enzymatica) ने कोरोना वायरस के खात्मे के लिए एक माउथ स्प्रे तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि उसने जो स्प्रे विकसित किया है, वह कोरोना वायरस को कुछ ही मिनटों में मार देगा। 
Mouth Spray kills Coronavirus enzymaticas coldzyme mouth spray can deactivate Coronavirus in 20 minutes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • खबरों के मुताबिक, एनजाइमेटिका(Enzymatica) कंपनी ने इस माउथ स्प्रे को लेकर 20 जुलाई को रिसर्च के बाद प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कंपनी ने दावा किया है कि नए कोरोना वायरस (SARS-CoV-2) को इस स्प्रे से 98.3 फीसदी तक खत्म किया जा सकता है। यह अध्ययन अमेरिकी कंपनी माइक्रोबैक लैबोरेटरीज इंक द्वारा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mouth Spray kills Coronavirus enzymaticas coldzyme mouth spray can deactivate Coronavirus in 20 minutes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • कंपनी का दावा है कि इस ColdZyme Mouth spray से 20 मिनट में कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है। कंपनी की मानें तो यह ओरल स्प्रे अन्य वायरस से भी बचाता है। कंपनी द्वारा जारी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस ओरल स्प्रे से सर्दी, खांसी और बुखार भी दूर हो जाता है। 
विज्ञापन
Mouth Spray kills Coronavirus enzymaticas coldzyme mouth spray can deactivate Coronavirus in 20 minutes
Mouth Spray(File Photo) - फोटो : Pixabay
  • कंपनी ने इस एंजाइमैटिक ओरल स्प्रे को कोल्डजाइम नाम दिया है। कंपनी ने कहा कि इन विट्रो (लैब टेस्ट) के नतीजों से पता चला है कि यह ओरल स्प्रे इंसानी शरीर को कई प्रकार के कोरोना वायरस से बचाने में कारगर है। स्वीडिश कंपनी ने अमेरिका में माइक्रोबाक्स प्रयोगशालाओं के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय परीक्षण की विधि से इस स्प्रे पर शोध किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed