फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आपको भी चलते-फिरते है खाने की आदत तो सावधान, सेहत को हो सकता है नुकसान

Mon, 10 Jun 2019 12:15 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 10 Jun 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
eating food while walking can be harmful for health practice mindful eating
हम जीवन में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि खाना खाने तक की फुर्सत नहीं होती। हर काम जल्दबाजी और भागदौड़ में करना हमारी आदत बन चुका है। एक समय पर कई काम करने वाले लोग किसी काम पर ठीक से ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते और फिर नुकसान झेलना पड़ता है। हालांकि ये दिक्कत कई लोगों को है। सुबह ऑफिस, स्कूल या कॉलेज निकलते वक्त एक हाथ में बैग और दूसरे हाथ में नाश्ता लेकर अगर आप भी भागते हैं तो ठहर जाइए। आपके स्वास्थ्य को चलते-फिरते खाना भारी पड़ सकता है। 

 
Trending Videos
eating food while walking can be harmful for health practice mindful eating
- फोटो : pixabay
बैठकर खाना खाने के लिए अक्सर आपके बड़े बुजुर्ग सलाह देते हैं इसके पीछे वैज्ञानिक कारण यह है कि चलने-फिरने पर खून का प्रवाह प्राकृतिक रूप से अपने आप ही हमारे हाथों-पैरों की ओर मुड़ जाता है और भोजन के लिए जो पर्याप्त मात्रा में खून हमारे पाचन तंत्र को चाहिए वो नहीं पहुंच पाता। 
eating food while walking can be harmful for health practice mindful eating
भारतीय संस्कृति में और आयुर्वेद के अनुसार भी ऐसा माना गया है कि भोजन जमीन पर बैठकर खाना चाहिए। इसके पीछे भी वैज्ञानिक कारण है कि बैठ जाने पर सभी मांसपेशियां सही स्थिति में आ जाती हैं और कुछ एक्यूप्रेशर बिंदु ऐसे हैं, जिनके ऊपर दबाव पड़ने से पूरे पाचन तंत्र का रक्त प्रवाह ठीक हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
eating food while walking can be harmful for health practice mindful eating
- फोटो : shutterstock
अगर मन में भोजन करते हुए स्वस्थ रहने की भावना जुड़ जाए तो पूरे शरीर पर उस का बड़ा उत्तम प्रभाव पड़ता है। भोजन करते समय आपका ध्यान केवल भोजन पर ही होना चाहिए। इसे माइंडफुल ईटिंग कहते हैं और यह केवल बैठकर ही संभव है। हर काम को पूरा समय दें, जल्दबाजी ना करें, भागदौड़ में नुकसान ही होता है इसलिए खाना अवश्य बैठकर आराम से खाएं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed