फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cancer: कोलन कैंसर का पता लगाना हुआ आसान, बस देना होगा ब्लड सैंपल, वैज्ञानिक बोले- बच सकेगी 90% रोगियों की जान

Sun, 17 Mar 2024 03:58 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 17 Mar 2024 03:58 PM IST
विज्ञापन
blood test can detect Colon Cancer Screening will be easy know Colorectal cancer risk in hindi
कैंसर के लिए ब्लड टेस्ट - फोटो : iStock

कैंसर दुनियाभर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक रहा है। समय के साथ कैंसर की जांच के लिए आधुनिक उपकरण और कारगर उपचार विधियां तो आई हैं, लेकिन इसपर होने वाले खर्च के कारण आम लोगों के लिए अब भी इन तक पहुंच मुश्किल बनी हुई है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दुनियाभर में पिछले कुछ वर्षों में कोलन (कोलेरेक्टल) कैंसर और इसके कारण होने वाले मौत के मामले काफी बढ़ गए हैं।  



कोलन कैंसर, कोलन या बड़ी आंत के किसी भी हिस्से में हो सकता है। हर साल इस कैंसर के कारण दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, समय पर कैंसर का पता न चलने के कारण मृत्युदर अधिक देखी जाती रही है।

हालांकि अब इस कैंसर के पता लगाना आसान हो सकता है। हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया है कि अब कोलोरेक्टल कैंसर का पता लगाना साधारण रक्त परीक्षण जितना आसान होने वाला है। यानी खून की जांच के माध्यम से भी किसी व्यक्ति में इस जानलेवा स्थिति की निदान हो सकेगा।

blood test can detect Colon Cancer Screening will be easy know Colorectal cancer risk in hindi
कोलेन कैंसर का चल जाएगा पता - फोटो : istock

ब्लड टेस्ट से चलेगा कैंसर का पता

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित इस अध्ययन के परिणाम में बताया गया है कि कोलन कैंसर के अब तक के स्क्रीनिंग के लिए स्टूल सैंपल लिए जाते रहे हैं, जिसमें घर पर शौच का सैंपल एकत्र करना, उसे जांच के लिए भेजना और कोलोनोस्कोपी के लिए बेहोशी जैसी प्रक्रिया इसके निदान को कठिन बना देती है। जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगों में इस कैंसर का पता ही नहीं चल पाता था, हालांकि अब सिर्फ ब्लड सैंपल से ही काम चल जाएगा। 

शोधकर्ताओं ने अध्ययन में लिखा है कि अगर अमेरिका में हर किसी की नियमित रूप से जांच की जाए, तो कोलोरेक्टल कैंसर से जुड़ी 90% मौतों को टाला जा सकता है। यह टेस्ट इस दिशा में काफी मददगार साबित हो सकती है।

blood test can detect Colon Cancer Screening will be easy know Colorectal cancer risk in hindi
कोलोरेक्टल कैंसर की समस्या का निदान - फोटो : istock

कैसे काम करती है ब्लड टेस्टिंग?

कोलोरेक्टल कैंसर अमेरिका में कैंसर से होने वाली मौतों का दूसरा प्रमुख कारण है और कुल मिलाकर ये कैंसर के सबसे आम प्रकारों में से भी एक है। अकेले अमेरिका में ही हर साल डेढ़ लाख से अधिक लोगों में इस कैंसर का निदान किया जाता है और हर साल 50,000 से अधिक लोग बृहदान्त्र या मलाशय के कैंसर से मारे जाते हैं। अब इस ब्लड टेस्ट से समय रहते कैंसर का पता लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

वैज्ञानिकों ने बताया, इस खास प्रकार के रक्त परीक्षण से ट्यूमर से रक्त प्रवाह में रिलीज किए गए डीएनए का पता लगा सकता है। अब तक 7,800 से अधिक लोगों के परीक्षण में इस नए टेस्ट को 87% सटीक पया गया है, गलत रिपोर्टिंग दर 10% से भी कम है। हालांकि यह परीक्षण उन्नत प्रीकैंसरस घावों का पता लगाने में कम सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
blood test can detect Colon Cancer Screening will be easy know Colorectal cancer risk in hindi
कैंसर का इलाज जरूरी - फोटो : istock

दूसरे टेस्टों की तुलना में आसान और कारगर

शोधकर्ताओं ने बताया, अब तक स्टूल टेस्ट से कोलन कैंसर का जल्दी पता लगाने की दर लगभग 42% जबकि और कोलोनोस्कोपी की दर 93% तक सटीक रही है। ब्लड टेस्ट इन सभी प्रक्रियाओं से आसान और कारगर साबित हो सकता है।

हालांकि अमेरिकन गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिकल एसोसिएशन का कहना है कि ब्लड टेस्टिंग से कैंसर का पता लगाना एक अतिरिक्त तरीका हो सकता है, लेकिन इसे कोलोनोस्कोपी का विकल्प नहीं माना जा सकता है।

विज्ञापन
blood test can detect Colon Cancer Screening will be easy know Colorectal cancer risk in hindi
ब्लड टेस्ट से कैंसर का चल सकेगा पता - फोटो : Pixabay

कैंसर स्क्रीनिंग की गाइडलाइन

गौरतलब है कि वर्तमान स्क्रीनिंग दिशानिर्देशों के मुताबिक औसत जोखिम वाले लोगों के लिए हर 10 साल में कोलोनोस्कोपी या वार्षिक स्टूल टेस्ट जरूर कराना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, इस नए रक्त परीक्षण की हर 3 साल में जरूरत हो सकती है। निर्माता गार्डेंट हेल्थ के अनुसार, इसी साल एफडीए द्वारा इस टेस्ट को स्वीकृति प्रदान की जाने की उम्मीद है। कैंसर के समय रहते निदान में इस टेस्ट के आने से विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।



--------------
स्रोत और संदर्भ
A Cell-free DNA Blood-Based Test for Colorectal Cancer Screening

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed