कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। इस बीच लोगों को इंतजार है तो बस यही कि जल्द से जल्द कोरोना की वैक्सीन आ जाए। देश में आईसीएमआर और भारत बायोटेक द्वारा तैयार कोवाक्सिन का ट्रायल जारी है, जबकि जायडस कैडिला ने भी वैक्सीन का ट्रायल शुरू कर दिया है। वहीं, ब्रिटेन, रूस, अमेरिका और चीन से भी वैक्सीन को लेकर अच्छी खबरें आ रही हैं। खबरों के मुताबिक, ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में तैयार वैक्सीन का पहले और दूसरे चरण का ट्रायल सफल रहा है। अब इस वैक्सीन का तीसरे और अंतिम चरण का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो रहा है। भारत में भी इस वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन होगा।
{"_id":"5f199aedd2b4b113db551918","slug":"biggest-coronavirus-vaccine-final-human-trial-in-india-mumbai-pune-of-oxford-covid-vaccine-india-serum-institute-ceo-adar-poonawalla-corona","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus vaccine: देश में कोरोना की वैक्सीन का सबसे बड़ा ट्रायल, जानें किस शहर में कितने लोगों पर होगा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus vaccine: देश में कोरोना की वैक्सीन का सबसे बड़ा ट्रायल, जानें किस शहर में कितने लोगों पर होगा
Thu, 23 Jul 2020 08:44 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 23 Jul 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Human Trial
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की इस वैक्सीन का उत्पादन भारत में भी होना है। अग्रणी वैक्सीन निर्माता भारतीय कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया इसका उत्पादन करेगी। लेकिन इससे पहले देश में वैक्सीन का ट्रायल भी होना है। बताया जा रहा है कि अगस्त में इस वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल शुरू किया जाएगा और इसको लेकर सीरम इंडिया की ओर से तैयारी भी तेजी से चल रही है।
Oxford vaccine Update
- फोटो : Amar Ujala
- खबरों के मुताबिक, ह्यूमन ट्रायल के लिए मुंबई और पुणे के हॉटस्पॉट से 4,000 से 5,000 वॉलेंटियर्स का चयन किया जाएगा। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया को उम्मीद है कि इस साल अक्तूबर-नवंबर तक कोविड की वैक्सीन तैयार कर ली जाएगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अदार पूनावाला ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
- दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों में से एक सीरम इंस्टिट्यूट ने बायोफार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ प्रयोग के आधार पर इस वैक्सीन के उत्पादन के लिए साझेदारी की है। इसके अलावा कंपनी खुद की न्यूमोकोकल वैक्सीन भी विकसित कर रही है, जिसके लिए भारतीय औषधि महानिदेशक (DGCI) से अनुमति मिली है।
विज्ञापन
Corona Vaccine Update
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
- कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि भारत में अगले चरण का परीक्षण अगस्त के मध्य में शुरू हो सकता है। खबरों के मुताबिक, पूनावाला ने बताया कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की वैक्सीन ने शुरुआती चरणों के परीक्षण में उत्साहवर्धक नतीजे दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगले चरण का परीक्षण भारत में बड़े पैमाने पर होगा, जबकि अक्टूबर-नवंबर तक वैक्सीन तैयार हो जाएगी।