अगर आप सनी देओल की तरह डोले पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको घंटों जिम में मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही कुछ एक्सरसाइज करके डोले बना सकते हैं और दो हफ्तों में ही आपको फर्क दिखने लगेगा। आइए जानते हैं इनके बारे में।
इन तरीकों से दो हफ्तों में ही बनाएं सनी देओल जैसे डोले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तरीकों से दो हफ्तों में ही बनाएं सनी देओल जैसे डोले
शोल्डर प्रेस
इस एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों हाथों में डंबल लें और कुर्सी पर बैठ जाएं। इस दौरान पैरों को फैलाकर जमीन पर रखें। सिर को सीधा रखें और धीरे-धीरे डंबल को नीचे ले जाएं। ये एक्सरसाइज आपको कंधों और बाजुओं को मजबूत बनाती है।
इन तरीकों से दो हफ्तों में ही बनाएं सनी देओल जैसे डोले
पुश अप्स
बाइसेप्स बनाने के लिए पुश अप्स सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक है। इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और दोनों हथेलियों को कंधों के समांतर जमीन पर रखें, ठुड्डी को सीने से ऐसे लगाएं कि माथा जमीन की तरफ हो। अब बाजुओं को सीधा करें और शरीर को ऊपर की ओर उठाएं, इससे आपके शरीर का सारा भार हथेली और घुटनों पर पड़ेगा। फिर से शरीर नीचे ले जाएं और जमीन को टच करें। इससे हथेली और बाजुओं पर दबाव पड़ता है जिससे वे मजबूत होते हैं। इसे नियमित रूप से करेंगे तो जल्द ही आपको असर दिखाई देगा।
इन तरीकों से दो हफ्तों में ही बनाएं सनी देओल जैसे डोले
बाइसेप कर्ल
इस एक्सरसाइज को करने के लिए डंबल उठाएं और पैरों के बीच गैर रखते हुए एकदम सीधे खड़े हो जाएं। डंबल उठाने के दौरान कोहनियां कंधे की ओर जाती हैं, जिससे बाइसेप्स पर तनाव पड़ता है। ये कसरत बाइसेप्स को सही शेप देने के लिए कारगर है।
इन तरीकों से दो हफ्तों में ही बनाएं सनी देओल जैसे डोले
काफ रेज
इसे करने के लिए सबसे पहले सीधा खड़े हो जाएं। इस दौरान आपके कंधे, कमर और सीना ऊपर की एर उठे होने चाहिए। अब पंजों के बल आएं और जितना हो सके उतना एड़ियों को ऊपर उठाएं। इसके बाद पैरों के बल खड़े हो जाएं। ये एक्सरसाइज काफ मसल्स के लिए अच्छी होती है।