फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साबूदाना खाने से सेहत को मिलते हैं कई लाभ, ये हैं इसके जादुई फायदे

Thu, 21 Jan 2021 12:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 21 Jan 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
Benefits of eating sabudana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हम अपने भोजन में कई तरह की चीजों को शामिल करते हैं और खासकर ऐसी चीजों को जो हमारी भूख मिटाने के साथ ही हमारी सेहत को भी फायदा दें। ऐसे में हम प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन से भरी चीजें खाते हैं। अपने आहार में हम ऐसी चीजों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करते हैं। इन्हीं में से एक चीज है साबूदाना। लोग इसकी खिचड़ी बनाते हैं या फिर कई लोग इसकी खीर भी बनाते हैं, जो कि हमारे शरीर को कई फायदे देती है। साबूदाना खाने के कई ऐसे लाभ हैं, जो हमें इसके सेवन से मिल सकते हैं। अगर आप इसका सेवन नहीं करते हैं, तो यकीन मानिए इसके फायदे जानने के बाद जरूर करने लगेंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Trending Videos
Benefits of eating sabudana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हम लोग जोड़ों के दर्द और अपनी हड्डियां कमजोर होने की काफी शिकायत करते हैं। हड्डियां कमजोर होने की वजह से हमें शरीर में कई जगहों पर दर्द का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप साबूदाने का सेवन करते हैं तो इससे आपको हड्डियों को मजबूत करने में फायदा मिल सकता है। हड्डियों को मजबूत करने और उनके विकास के लिए हमें कैल्शियम की जरूरत होती है, और साबूदाने में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साबूदाने में मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हमारी हड्डियों को टूटने से बचाने समेत कई अन्य लाभ भी देती है।

Benefits of eating sabudana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

वैसे तो काफी लोग अपने वजन को कम करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन कई ऐसे लोग भी होते हैं जिनके शरीर को कुछ लगता ही नहीं है। ऐसे में उनका वजन नहीं बढ़ता और वो दुबले-पतले से रहते हैं, लेकिन आप घबराइए मत, क्योंकि अगर आपको अपना वजन बढ़ाना है तो आप साबूदाने का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आपके वजन बढ़ाने में आपकी मदद कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of eating sabudana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कई बार आप जब कोई भी काम करते होंगे, तो आप जल्दी थक जाते होंगे और आपको अपने शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती होगी। अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो आपको साबूदाना खाना चाहिए। इसके सेवन से हमारे शरीर को नई ऊर्जा मिलने के साथ ही ये हमें देर तक काम करने की शक्ति देता है। साबूदाने में प्रोटीन मौजूद होता है, जो हमारी मांसपेशियों को थकने से रोकने में मदद करता है। इससे आप बिना थके ज्यादा देर तर काम कर सकते हैं। साथ ही इसमें पाए जाने वाला कार्बोहाइड्रेट भी हमें ऊर्जा देने का काम करता है।

विज्ञापन
Benefits of eating sabudana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

साबूदाने में पोटेशियम, फाइबर और फास्फोरस पाया जाता है, जो कि हमारे उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में हमारी मदद कर सकता है। फाइबर प्लाज्मा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके रक्तचाप को नियंत्रित करता है। वहीं, साबूदाने में सोडियम की काफी कम मात्रा होती है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए इसका सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed