फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर मोटापा कम करने तक काम आता है मशरूम, जानें इसके और भी फायदों के बारे में

Fri, 08 Jan 2021 12:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 08 Jan 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
Benefits of eating mushrooms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हमारे शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है, और अब तो कोरोना काल होने की वजह से ये और भी जरूरी हो गया है। अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत है, आपका मोटापा नियंत्रित है तो फिर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसके लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं, ताकि उनकी इम्यूनिटी मजबूत हो सके। वहीं, मोटापे को नियंत्रित करने के लिए लोग डाइटिंग का भी सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक मशरूम हमारे शरीर को कितना फायदा पहुंचा सकता है? मशरूम पोषण के गुणों से भरपूर होता है और इसमें औषधीय गुणों का खजाना होता है। तो चलिए जानते हैं मशरूम के सेवन से हमारे शरीर को क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

Benefits of eating mushrooms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, मशरूम में पोटेशियम, प्रोटीन, कॉपर, सेलेनियम, फास्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोकेमिकल्स और विटामिन-सी, बी व डी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये वही तत्व हैं जो व्यक्ति को कई रोगों से दूर रखने में काफी मदद कर सकते हैं। मशरूम का सेवन करना हमारी हड्डियों के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। इसमें विटामिन-डी, पोटेशियम, फास्फोरस और कैल्शियम की काफी मात्रा पाई जाती है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

Benefits of eating mushrooms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मशरूम में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है, जिसके कारण ये व्यक्ति के वजन को बढ़ने से रोकने में काफी मदद कर सकता है। यही नहीं, मशरूम में प्रोटीन और पोषण तत्व भी मौजूद होते हैं, जो हमे ऐसा एहसास करवाते हैं जैसे हमारा पेट भरा हुआ है। इसलिए हम ज्यादा भोजन का सेवन नहीं करते हैं, और इसी वजह से हमारे मोटापे और वजन को नियंत्रित रहने में मदद मिलती है। इसलिए मशरूम का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of eating mushrooms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के दौर में हमें अपनी इम्यूनिटी का ख्याल जरूर रखना चाहिए, क्योंकि अगर हमारी इम्यूनिटी मजबूत रहेगी तो हम कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। इम्यूनिटी को मजबूत रखने में आपकी मदद मशरूम कर सकता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो इसे एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल बनाते हैं। ये व्यक्ति को बदलते मौसम में होने वाले संक्रमण से बचाने में और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में काफी मदद कर सकते हैं। बस आपको नियमित रूप से इनका सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन
Benefits of eating mushrooms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मशरूम में मौजूद फॉलिक एसिड और आयरन हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा मशरूम में लीन प्लांट प्रोटीन में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और इसमें फैट भी न के बराबर होता है। इसलिए ये दिल को नुकसान पहुंचाने वाले खतरे से भी बचाने का काम करता है। मशरूम में पॉलीसेकेराइड मौजूद होते हैं, जो प्रीबायोटिक्स के रूप में काम करते हैं। इसकी वजह से हमारा पाचन भी सही रहने में मदद मिलती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed