हमें बचपन से एक चीज जरूर बोली जाती है कि हरी सब्जियों का सेवन करो, लेकिन खासकर बच्चे इन्हें खाने से बचते हैं। हालांकि, माता-पिता की हमेशा कोशिश रहती है कि वो अपने बच्चे को हरी सब्जियां खिलाएं, ताकि उसको इससे मिलने वाले फायदे मिल सके। लेकिन अगर आपका बच्चा या आप कोई हरी सब्जी नहीं खाते, तो कम से कम आपको बथुए का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि बथुआ किसी आयुर्वेदिक औषधि से कम नहीं है। तो चलिए आपको बथुए के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बातते हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
बथुआ का सेवन सेहत के लिए है फायदेमंद, दूर हो सकती हैं कई बीमारियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हमारे शरीर को कई विटामिन और खनिज तत्वों की काफी जरूरत होती है, जो हमें बथुआ खाने से मिल सकते हैं क्योंकि ये सारी चीजें इसमें काफी मात्रा में पाई जाती है। बथुए में विटामिन-ए और डी, फॉस्फोरस और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। हमें बथुए को कम से कम अपने एक समय के भोजन में तो जरूर शामिल करना चाहिए, ताकि हमारे शरीर को इसके अंदर पाए जाने वाले गुण आसानी से मिल सके।
कई लोगों को कब्ज की शिकायत होती है, जिसके लिए वो कई प्रकार के चूर्ण और दवाईयां लेते हैं। लेकिन कई बार ये भी उनके काम नहीं आ पाते। ऐसे में बथुआ कब्ज से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही लकवा और गैस की समस्या में तो ये काफी फायदेमंद माना ही जाता है। अगर आपको दांतो की भी समस्या है तो भी ये आपके काम आ सकता है। आपको करना ये है कि बथुए की पत्तियों को कच्चा चबाना है, इससे सांस की बदबू नहीं आती है।
यही नहीं, बथुए को चबाने से पायरिया और दांतों की कई अन्य समस्याओं से भी निजात पाया जा सकता है। अगर आपके घर में किसी को पीलिया हुआ है, तो भी बथुआ आपके काफी काम आ सकता है। आपको रोगी को बथुए और गिलोय के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर पिलाना है। ऐसा रोजाना दिन में दो बार जरूर करें। ऐसा करने से पीलिया वाले रोगी को काफी आराम मिल सकता है।
अगर आपको खट्टी डकार आती हैं या फिर भूख कम लगती है या फिर आपका खाना देर से पचता है, तो बथुए का सेवन करने से इन सभी समस्याओं में आराम मिल सकता है। साथ ही बथुए को चार से पांच नीम की पत्तियों के साथ मिलाकर खाया जाए या इनका रस पीया जाए, तो शरीर का खून साफ करने में ये मदद कर सकता है। बच्चों के पेट में कीड़े होने की समस्या भी एक आम समस्या है। ऐसे में बच्चे को अगर कुछ दिनों तक लगातार बथुआ खिलाया जाए, तो उसके पेट के कीड़े मर सकते हैं।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।