फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट पर जमी चर्बी बन सकती है कई गंभीर बीमारियों का कारण, जानें उनके बारे में सबकुछ

Fri, 18 Dec 2020 06:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 18 Dec 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
belly fat on the stomach can cause many serious diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बीमारियां इंसान की सबसे बड़ी दुश्मन है, इसलिए हमें इनसे बचकर रहना चाहिए। लेकिन ये बात लोग भूल जाते हैं कि ज्यादातर बीमारियों का कारण हमारा बढ़ता मोटापा यानी पेट पर जमी चर्बी होती है। हम लोग आरामदायक जीवन जीते हैं, सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम ऐसा कुछ खास काम नहीं करते जिससे हमारा मोटापा ना बढ़े। मोटापा होने पर हमारा बॉडी मास इंडेक्स 30 या फिर उससे भी ज्यादा हो जाता है। ऐसे में पेट के पास काफी चर्बी जमा हो जाती है, जो कई बीमारियों को जन्म देने के लिए काफी होती है। तो चलिए आपको बताते हैं उन बीमारियों के बारे में जिनका कारण पेट में चर्बी होना हो सकता है।

belly fat on the stomach can cause many serious diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पेट पर चर्बी जमा होने से कई तरह की गंभीर बीमारियां तक हो सकती हैं। इसमें सबसे पहला नाम है टाइप 2 डायबिटीज का। दरअसल, सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के मुताबिक, जिन लोगों को अमूमन टाइप 2 डायबिटीज होती है, उन्हें मोटापे की समस्या भी होती है। इसलिए बढ़ते वजन को कंट्रोल करना जरूरी होता है, क्योंकि इसी के जरिए आप पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं और डायबिटीज यानी मधुमेह के रोग को कम कर सकते हैं। इसके अलावा पेट की चर्बी कई तरह के कैंसर के जोखिम को भी बढ़ा सकती है।

belly fat on the stomach can cause many serious diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इनमें ब्रेस्ट कैंसर, एसोफैंगल कैंसर, कोलन कैंसर और एंडोमेट्रियम कैंसर शामिल हैं। इन सभी गंभीर बीमारियों का खतरा मोटापे के कारण कई गुना तक बढ़ जाता है। वहीं, काफी ज्यादा वजन बढ़ने के कारण हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं, और इन दोनों ही स्थितियों में स्ट्रोक और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। वैसे, तो पेट पर चर्बी होना पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए खतरनाक होता है, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
belly fat on the stomach can cause many serious diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बढ़ती चर्बी के कारण ऑस्टियोआर्थराइटिस यानी जोड़ों की समस्या होती है। ये मुख्य रूप से पीठ, घुटनों और कूल्हों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। जब भी आपका वजन अत्याधिक बढ़ जाता है, तो इससे आपके जोड़ों पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है। इसी बढ़ते दबाव के कारण कार्टिलेज घिसने लगती है और जोड़ों में काफी दर्द होने लगता है। हालांकि, अगर आप अपने वजन को कम करते हैं, तो इसमें काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।

विज्ञापन
belly fat on the stomach can cause many serious diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इसके अलावा मोटापे के कारण गॉलब्लेडर में स्टोन से लेकर कई अन्य गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। गॉलब्लेडर हमारे पाचनतंत्र का ही एक हिस्सा है, जो कि पेट में स्थित होता है। इसी वजह से पेट की चर्बी के कारण इस पर बुरा असर पड़ता है। यही नहीं, बढ़ता मोटापा दिल की बीमारी के खतरे को कई गुना बढ़ाने में मदद कर सकता है। साथ ही कई स्टडी में ये बात भी सामने आ चुकी है कि चर्बी शरीर के हेल्दी न्यरोट्रांसमीटर फंक्शन पर बुरा असर डालती है। इससे हमारे हार्मोन में भी कई तरह के बदलाव होते हैं।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed