फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baba Ramdev: योग गुरु बाबा रामदेव की ये हेल्दी आदतें बदल देंगी आपका जीवन, जानिए फिट रहने का रामबाण तरीका

Mon, 22 Dec 2025 08:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 22 Dec 2025 08:49 PM IST
सार

  • बाबा रामदेव कहते हैं कि सुबह जल्दी उठना शरीर और मन दोनों को ऊर्जा और संतुलन देता है। सुबह एक घंटा मेडिटेशन करने से मन शांत और तनाव मुक्त रहता है।

विज्ञापन
Baba Ramdev healthy lifestyle and Daily Routine tips know Wellness tips in hindi
बाबा रामदेव - फोटो : Patanjali

योग गुरु बाबा रामदेव को भारत ही नहीं और दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी विशेष पहचान मिली है। उन्होंने योग को नई दिशा दी है। हाल ही में 'हरियाणा स्वर्णिम शताब्दी की ओर' थीम पर आधारित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बाबा रामदेव भी शामिल हुए। उन्होंने सनातन, स्वास्थ्य और सफलता पर बात की। उन्होंने एक बार फिर देशवासियों को खुद को फिट रखने पर ध्यान देने और नियमित योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी।



बाबा रामदेव को दुनियाभर में फिटनेस का आइकन माना जाता है। उनकी दिनचर्या को अपनाकर आप भी सेहत को ठीक रख सकते हैं। ब्रह्ममुहूर्त में उठने से लेकर रोजाना दौड़ लगाने, ध्यान करने, सात्विक आहार और समय पर शयन जैसी आदतें उन्हें 59 की उम्र में भी फिट और तंदुरुस्त बनाए हुए हैं।

Baba Ramdev healthy lifestyle and Daily Routine tips know Wellness tips in hindi
अमर उजाला संवाद में बाबा रामदेव - फोटो : amarujala.com

ब्रह्ममुहूर्त में उठते हैं बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने कई साक्षात्कारों में बताया है कि वह रोजाना ब्रह्ममुहूर्त में (3-4 बजे के बीच) उठ जाते हैं, ये अच्छी सेहत का मूल मंत्र है। योग गुरु ने एक इंटरव्यू में कहा मैं धरती माता और अपने गुरुओं और ऋषियों की पूजा करके अपनी सुबह की शुरुआत करता हूं। इसके बाद मैं गर्म पानी पीता हूं इससे मेरा पेट साफ रहता है। इसके तुरंत बाद मैं नहाता हूं और फिर हर सुबह एक घंटे ध्यान करता हूं।


Baba Ramdev healthy lifestyle and Daily Routine tips know Wellness tips in hindi
बाबा रामदेव की दिनचर्या - फोटो : Patanjali Group

दिन की शुरुआत योग और ध्यान से

बाबा रामदेव कहते हैं कि सुबह जल्दी उठना शरीर और मन दोनों को ऊर्जा और संतुलन देता है। सुबह एक घंटा मेडिटेशन करने से मन शांत और तनाव मुक्त रहता है। ध्यान के साथ नियमित योगासनों का अभ्यास शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में सहायक है।

वह नियमित रूप से कपालभाति, अनुलोम-विलोम, सूर्यनमस्कार जैसे योग और सांस वाले अभ्यास करते हैं। योग को मधुमेह, मोटापा कम करने, हृदय को स्वस्थ रखने के साथ कई प्रकार की क्रॉनिक बीमारियों से सुरक्षा देने में फायदेमंद माना जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Ramdev healthy lifestyle and Daily Routine tips know Wellness tips in hindi
बाबा रामदेव और उनकी दिनचर्या - फोटो : पतंजलि

आहार रखते हैं सात्विक और पौष्टिक

बाबा रामदेव हमेशा कहते हैं कि सत्त्विक, हल्का और प्राकृतिक भोजन स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। वे अपनी डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां शामिल करते हैं जो प्राकृतिक स्रोतों से आते हैं।

रामदेव ने कहते हैं, शाकाहारी आहार सेहत के लिए सबसे अच्छा है साथ ही उनकी डाइट में जंक फूड बिल्कुल नहीं है। यह डाइट शरीर के वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित रखने में मदद करती है। 

बाबा रामदेव की तरह शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए  आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाना सभी लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप भी शरीर को हेल्दी रखने की कोशिशों में लगे हुए हैं तो योगगुरु की दिनचर्या का पालन करके विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed