फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: ऐसी आदतें बन सकती हैं गठिया की समस्या का कारण, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

Sat, 09 Apr 2022 10:26 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 09 Apr 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
Arthritis Symptoms and Causes In Hindi, habits that cause arthritis and joint pain
लोगों में बढ़ती आर्थराइटिस की समस्या - फोटो : iStock

आर्थराइटिस या गठिया, जोड़ों में दर्द और सूजन का कारण बनने वाली एक सामान्य समस्या है। इंफ्लामेंशन की प्रतिक्रिया में शरीर द्वारा उत्पन्न रसायन अक्सर सूजन का कारण बनते हैं। गठिया से पीड़ित लोगों को सामान्य गतिविधियों को करने में भी दर्द का अनुभव होता रह सकता है। सामान्य तौर पर जीवनशैली की गड़बड़ आदतों को गठिया का प्रमुख कारण माना जाता है, इसके अलावा कुछ लोगों में इसका आनुवांशिक जोखिम भी हो सकता है। गठिया की समस्या आपके सामान्य कामकाज को प्रभावित कर देती है, ऐसे में सभी लोगों को इससे बचाव के निरंतर उपाय करते रहने चाहिए।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो समय के साथ लोगों में बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता और आहार में पौष्टिकता की कमी के कारण गठिया के मामले पहले की तुलना में काफी बढ़ गए हैं। इसके अलावा जंक और प्रोसेस्ड खान-पान का भी इसमें मुख्य रोल माना जाता है। डॉक्टर्स के मुताबिक एक समय तक इसे उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या के तौर पर देखा जाता था, वहीं अब 40 से कम आयु वाले लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि कैसे गड़बड़ आदतें आर्थराइटिस का कारण बन सकती हैं, जिनको लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है?

Arthritis Symptoms and Causes In Hindi, habits that cause arthritis and joint pain
वजन बढ़ने से जोड़ों पर पड़ता है दबाव - फोटो : iStock

शरीर का वजन बढ़ना
आपका बढ़ा हुआ वजन सिर्फ हृदय रोग और डायबिटीज जैसी बीमारियां ही नहीं, आर्थराइटिस की समस्या का भी कारण हो सकता है। हाल के शोध से पता चलता है कि 30 या उससे अधिक के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) वाले लोगों में रूमेटाइड आर्थराइटिस का खतरा बढ़ जाता है। वजन अधिक होने से, विशेषकर पैर के घुटनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने लगता है जिसके कारण गठिया की समस्या का जोखिम बढ़ जाता है। वजन को नियंत्रित रखना कई मायनों में आपके लिए आवश्यक है।

Arthritis Symptoms and Causes In Hindi, habits that cause arthritis and joint pain
धूम्रपान करने के नुकसान - फोटो : Pixabay

धूम्रपान के कारण गठिया की जटिलताएं
धूम्रपान को सबसे हानिकारक आदतों में से एक माना जाता है, इसके कारण गठिया की समस्या बढ़ सकती है। एक स्वीडिश अध्ययन से पता चलता है कि रूमेटाइड आर्थराइटिस के एक तिहाई मामलों के लिए धूम्रपान को प्रमुख कारक माना जा सकता है। इसके अलावा, धूम्रपान, गठिया की कुछ दवाओं की प्रभावशीलता को भी कम कर सकता है। यह अप्रत्यक्ष रूप से जोड़ों के दर्द में वृद्धि का भी कारण बनता है। सभी लोगों को इस आदत से बिल्कुल दूरी बनाकर रखनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arthritis Symptoms and Causes In Hindi, habits that cause arthritis and joint pain
असुविधाजनक सैंडिल्स के कारण बढ़ती समस्या - फोटो : pixabay

ऊंची एड़ी वाली सैंडिल या खराब जूते पहनना
ऊंची एड़ी वाली सैंडिल को फैशन का सूचक माना जाता है, हालांकि यह आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे सैंडिल पैरों को एक अजीब स्थिति में रखती हैं जो जोड़ों पर जोर पड़ने का कारण बन सकती है। इसके अलावा अगर आपके जूते की गुणवत्ता ठीक नहीं है तो इससे भी गठिया की समस्याओं के बढ़ने का जोखिम हो सकता है।
डॉक्टर्स बताते हैं कि जो महिलाएं रोजाना हील्स पहनती हैं, उनमें ऑस्टियोआर्थराइटिस और पैरों में दर्द होने का खतरा अन्य की तुलना में अधिक होता है। हमेशा पैरों को आराम देने वाले जूते-चप्पल ही पहनें। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed