फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर उठाता कोरोना: यूके के बाद भारत में भी सामने आए AY.4.2 वैरिएंट के मामले, क्या फिर से बिगड़ जाएंगे हालात?

Mon, 25 Oct 2021 06:12 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 25 Oct 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
all you need to know about new corona variant AY.4.2
कोरोना का नया वैरिएंट - फोटो : iStock

दुनियाभर में फिलहाल कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है। कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई को तेज करते हुए भारत ने 100 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण कर दिया है। इतने लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है। हालांकि अब भी 30 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण होना शेष है। इस बीच  रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि कुछ देशों में कोरोना वायरस के एक नए और अपेक्षा अधिक संक्रामक वैरिएंट की पहचान हुई है, जिसने चिंता बढ़ा दी है।  AY.4.2 नामक कोरोना के इस नए वैरिएंट की सबसे पहले ब्रिटेन में पहचान की गई थी, अब भारत में भी इसके संक्रमण की रिपोर्ट सामने आ रही है, हालांकि अभी इससे संक्रमितों की संख्या काफी कम बताई जा रही है।



कई रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि कोरोना का यह नया वैरिएंट (AY.4.2) काफी संक्रामक और घातक हो सकता है। भारत सहित यूके, यूएस, रूस और इज़राइल सहित 33 देशों में इस वैरिएंट का पता चला है। आइए आगे की स्लाइडों में कोरोना के इस नए वैरिएंट के बारे में जानते हैं।

all you need to know about new corona variant AY.4.2
कोरोना का नया वैरिएंट AY.4.2 (सांकेतिक) - फोटो : iStock

भारत में भी सामने आए नए वैरिएंट्स के मामले
कोरोना के इस नए वैरिएंट की संक्रामकता को देखते हुए भारत में चिंता बढ़ गई है। हालांकि सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी) के निदेशक डॉ अनुराग अग्रवाल बताते हैं, भारत में AY.4.2 वैरिएंट के मामले जरूर सामने आए हैं, हालांकि इसके केस फिलहाल 0.1 फीसदी से भी कम हैं। कुछ रिपोर्टस में इस नए वैरिएंट को अधिक संक्रामक बताया जा रहा है, इसलिए इससे विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है।

उल्लेखनीय है कि कई देशों में कोरोना के इस नए वैरिएंट के बारे में पता चलने के बावजूद इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अभी तक 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' या 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है।

all you need to know about new corona variant AY.4.2
कोरोना वायरस का नया रूप (सांकेतिक) - फोटो : पिक्साबे

बेहद संक्रामक माना जा रहा है नया वैरिएंट
कोरोना के इस नए वैरिएंट AY.4.2 के बारे में जानने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं, हालांकि इसके संक्रमण को देखते हुए यूनाइटेड किंगडम में इसे 'वैरिएंट ऑफ इंवेस्टिगेशन' के रूप में वर्गीकृत किया गया है। पिछले हफ्ते यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया था कि यह वैरिएंट डेल्टा वैरिएंट की ही एक रूप है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वैज्ञानिक, कोरोना के इस नए रूप से बेहद खतरनाक मान रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह नया स्ट्रेन, मूल डेल्टा वैरिएंट की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
all you need to know about new corona variant AY.4.2
कोरोना ने बढ़ाई मुश्किल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

मानव कोशिकाओं में आसानी से कर सकता है प्रवेश
अब तक के अध्ययनों के आधार पर वैज्ञानिक बताते हैं कि कोरोना के इस नए वैरिएंट AY.4.2 में कुछ ऐसे म्यूटेशन हैं जो इसे अधिक संक्रामक बनाते हैं। डेल्टा वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में A222V और Y145H म्यूटेशन ने इस नए वैरिएंट को जन्म दिया है, जो इसे मानव कोशिकाओं में अधिक आसानी से प्रवेश करने में सक्षम बनाती है। क्या यह वैक्सीनेशन से बनी प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा देने में सक्षम है, इस बारे में जानने के लिए अध्ययन किया जा रहा है।

विज्ञापन
all you need to know about new corona variant AY.4.2
कोरोना का खतरा - फोटो : pixabay
भारत में कैसे हैं कोरोना के हालात?
भारत के संदर्भ में बात करें तो यहां कोरोना के नए वैरिएंट AY.4.2 के कुछ मामले जरूर सामने आए हैं लेकिन स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। 24 अक्टूबर को देश में कोरोना के 14306 नए मामलों की पहचान की गई है। भारत ने कोरोना से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए अब तक 100 करोड़ से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कोरोना को दोबारा से बढ़ने से रोकने के लिए सभी लोगों से त्योहारों के मौसम में पूर्ण सावधानी बरतने की अपील की है। 



----------------
नोट: यह लेख कई मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed