फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमण: हवाई यात्रा करनेवालों को शॉपिंग करने या खाना खाने बाहर जानेवालों से भी कम खतरा

Fri, 30 Oct 2020 05:59 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 30 Oct 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Air travelling has less risk of Coronavirus than Shopping, Eating out and doing other activities: Covid 19 latest Research
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमण के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। ऐसे में सावधान रहना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पिछले दिनों अपने संबोधन में कहा था कि जबतक दवाई नहीं, तबतक ढिलाई नहीं। बता दें कि देश में कोरोना की वैक्सीन आने में अभी देर है। लॉकडाउन भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन अब भी घरों से बाहर निकलने पर संक्रमण का खतरा बना हुआ है। शॉपिंग के लिए बाहर निकलना, होटल या रेस्तरां में खाना खाने वालों को कोरोना संक्रमण का ज्यादा जोखिम है। हार्वर्ड के शोधकर्ताओं की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्हें हवाई जहाज में यात्रा करने वाले किसी व्यक्ति की तुलना में संक्रमण का ज्यादा खतरा है।

Air travelling has less risk of Coronavirus than Shopping, Eating out and doing other activities: Covid 19 latest Research
बंगलूरू में हवाई अड्डे पर एक यात्री का पहचान पत्र देखता सुरक्षा कर्मी(File Photo) - फोटो : PTI

दरअसल, हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के वैज्ञानिकों ने इस सप्ताह 'एविएशन पब्लिक हेल्थ इनिशिएटिव' नाम से एक अध्ययन प्रकाशित किया। इसमें उन्होंने दावा किया है कि अगर यात्रियों को कोरोना संबंधी सावधानियों और उपायों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, तो उन्हें कोविड संक्रमण होने की दर में भारी कमी हो सकती है।

Air travelling has less risk of Coronavirus than Shopping, Eating out and doing other activities: Covid 19 latest Research
मुंबई से विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे लोग(File Photo) - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए दिशानिर्देश बताए गए हैं, जिनमें

  • साबुन के साथ हाथों की लगातार धुलाई
  • हर समय मास्क पहनना
  • विमान और हवाई अड्डे में निरंतर वेंटिलेशन और एयरफ्लो सुनिश्चित करना 
  • नियमित रूप से विमानों की सफाई करना
  • स्वच्छता का ख्याल रखना 

आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Air travelling has less risk of Coronavirus than Shopping, Eating out and doing other activities: Covid 19 latest Research
एयरपोर्ट - फोटो : twitter

इस अध्ययन में कहा गया है कि अगर इन दिशानिर्देशों का पालन किया जाता है। तो हवाई यात्रा करने वाले लोगों को किराना सामानों की खरीदारी करने या बाहर खाना खाने, या महामारी के दौरान अन्य नियमित गतिविधियां करने वाले लोगों की तुलना में कोरोना संक्रमण होने का कम खतरा होता है। अध्ययन में यह भी कहा गया है कि शिक्षा और जागरूकता भी कोरोना प्रसार को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विज्ञापन
Air travelling has less risk of Coronavirus than Shopping, Eating out and doing other activities: Covid 19 latest Research
एयरपोर्ट - फोटो : PTI

इस अध्ययन में कहा गया है कि एयरलाइंस और हवाई अड्डे जनता को उन कार्यों के बारे में सूचित करने के लिए अभियान चला रहे हैं, जो वे अपनी यात्रा पर बीमारी के संचरण को कम करने के लिए कर सकते हैं। इन प्रयासों में चेक-इन, बोर्डिंग और विमान में बुकिंग के समय सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा जानकारी शामिल है। यह भी सलाह दी गई है कि केबिन क्रू को संभावित रूप से संक्रमितों की पहचान करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed