पपीता एक बहुत ही आसानी से उपलब्ध होने वाला है। कई लोग तो इसका पेड़ घर में भी लगा लिया करते हैं। पुराने लोग कहते हैं कि पपीता शरीर को बहुत गुण करता है, जो कि वाकई में सच भी है। पपीते के सेवन से कई सारी बीमारियों से राहत मिलती है। पपीता प्रतिदिन एक तय मात्रा में खाया जा सकता है। गर्मियों में तो इसके सेवन से शरीर में पूरा दिन ऊर्जा बनी रहती है। अगली स्लाइड्स से डॉ आशा जैन, डायटीशियन, रामपीठ हॉस्पिटल से जानिए पपीते के फायदे।
गर्मियों में पपीता खाने से होते हैं ये लाभ, डायबिटीज के मरीज जरूर करें सेवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायबिटीज में सहायक
गर्मियों में डायबिटीज के मरीज की डाइट अक्सर संतुलित नहीं रहती है। जिस वजह से कभी भी अचानक उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इस समस्या का प्रबंधन करने के लिए प्रतिदिन पपीते का सेवन करें। ब्लड प्रेशर की समस्या भी इससे नियंत्रण में रहने लगती है। जो लोग रोज पपीता खाते हैं, उन्हें डायबिटीज के विषय में परेशान नहीं होना पड़ता है।
मासिकधर्म की अनियमितता
कई महिलाएं मासिकधर्म के चक्र में आने वाली अनियमितताओं से बहुत परेशान रहती हैं। महिलाएं इसके लिए तरह-तरह के उपाय करती हैं। कई तो दवाइयों का भी सेवन करती हैं लेकिन यदि आप प्रतिदिन पपीते का सेवन करेंगे तो धीरे- धीरे इस समस्या का हल अपने आप निकलने लगेगा। मासिक चक्र खुद से ही नियमित होने लगेगा।
वजन घटाने के लिए
यदि आप वजन घटाने की तैयारी कर रहे हैं तब तो आपको पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए। पपीते में मौजूद फाइबर्स आपकी वजन घटाने में सहायता करेंगे। पपीता खाने से पेट भी जल्दी भर जाता है इसलिए यदि आप सवेरे उठकर पपीता खाते हैं तो आपको दिनभर ज्यादा भूख नहीं लगेगी और आप हर कुछ खाने का प्रयत्न तो नहीं ही करेंगे।
आंखों की रोशनी बढ़ाने में
जो लोग दिनभर स्क्रीन पर काम करते हैं, उन्हें तो पपीते का सेवन करना ही चाहिए। पपीते में अच्छी मात्रा में विटामिन- ए पाया जाता है। विटामिन- ए के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसलिए दवाइयां लेने के बजाय प्राकृतिक उपायों से ही आप आसानी से आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं इसलिए इन दिनों नियमित रूप से पपीते का सेवन करें।