फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लैपटॉप को 'लैप' में रखकर करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं नपुंसकता के शिकार

Sat, 27 Mar 2021 08:27 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 27 Mar 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
do not use laptop in your lap
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लैपटॉप, इस शब्द में लैप का मतलब है गोद, यानी गोद में रखकर इस्तेमाल करने के योग्य कंप्यूटर। तकनीकि ने भले ही कंप्यूटरों के आकार को घटा दिया हो लेकिन इनका गलत ढंग से किया जाने वाला प्रयोग हमें कई तरह की मुसीबतों में डाल सकता है। आपने अक्सर लोगों को गोद में रखकर लैपटॉप को चलाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आप ऐसा करने से होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं? विशेषज्ञ कहते हैं कि लैपटॉप को गोद में रखकर चलाना हमें कई प्रकार से नुकसान पहुंचा सकता है, विशेष बात यह कि इस तरह की आदत हमारे जीवन से संतान के सुख को भी छीन सकती है। आइए जानते हैं लैपटॉप का इस तरह से उपयोग कितना नुकसानदायक है?

do not use laptop in your lap
man using laptop - फोटो : getty images

जननांगों को पहुंचता है नुकसान
स्वास्थ्य विशेषज्ञ लैपटॉप को गोद में रखकर इस्तेमाल करने को गलत मानते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो लैपटॉप के पिछले हिस्से से निकलने वाली गर्मी सीधे पुरुषों के जननांगों पर असर डालती है। हीट रेडिएशन का जननांगों पर पड़ना शुक्राणुओं के क्वालिटी पर असर डाल सकती है, जिससे भविष्य में नपुंसकता होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा नहीं है कि महिलाओं पर इसका असर नहीं होता है, पर शारीरिक बनावट के कारण पुरुषों के मुकाबले उन्हें कम क्षति होती है।

do not use laptop in your lap
girl with laptop

रेडिएशन का प्रभाव
विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आप गोद मे रखकर लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं साथ ही लैपटॉप में इंटरनेट का भी प्रयोग हो रहा है तो इसका नुकसान दो गुना हो जाता है। असल में सभी इंटरनेट डिवाइस रेडियोफ्रीक्वेंसी के आधार पर चलते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक हैं। रेडिएशन के कारण आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
do not use laptop in your lap
working on laptop

क्या है सही तरीका
जानकारों के मुताबिक लैपटॉप को गोद में रखने के बजाय उसे टेबल पर रखकर प्रयोग में लाएं। उन तरीकों को प्रयोग में लाएं जिससे लैपटॉप से निकलने वाली हीट का आपके शरीर से सीधा संपर्क न हो। इसके अलावा गोद मे रखकर इसके प्रयोग के दौरान आपको झुकना भी पड़ता है जिससे कमर में दर्द हो सकता है, इसलिए अपनी सहूलियत के हिसाब से इसे टेबल पर रखकर प्रयोग में लाना सही माना जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed