फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जल्दी वजन कम करने का ये है अनोखा और सरल तरीका, अध्ययन में बताई गईं कई जरूरी बातें

Thu, 28 Jan 2021 05:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 28 Jan 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
According to research eating with food in mind can reduce weight quickly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम सभी जानते हैं कि लोग अपना वजन कम करने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। एक अच्छी डाइट और एक्सरसाइज के अलावा वजन कम करने के लिए कई अन्य छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। लेकिन कई बार इतना कुछ करने के बाद भी व्यक्ति अपना वजम घटाने में सफल नहीं हो पाता है। ऐसे में उसे लगता है कि शायद उसका वजन कभी कम नहीं हो पाएगा, इसलिए कुछ लोग बीच में ही इन सब चीजों को छोड़ देते हैं। लेकिन अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको एक ऐसे अध्ययन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपको वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

According to research eating with food in mind can reduce weight quickly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या कहता है अध्ययन?

  • दरअसल, हर कोई चाहता है कि उसका वजन तेजी से घट जाए, लेकिन अगर आप ऐसा चाहते हैं तो आपको धैर्य जरूर बनाकर रखना पड़ेगा। हां इसके लिए आपको अधिक चौकस रहने की जरूरत जरूर है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित एक अध्ययन में थोड़े समय में अधिक वजन कम करने का सुझाव दिया गया है, आपको बस इतना करने की जरूरत है कि जब भी आप अपना भोजन कर रहे हों, उसे बड़े ही अच्छे से खाएं यानि जब भी आप भोजन करें तो अपने दिमाग को कहीं और की जगह सिर्फ भोजन पर रखें।
According to research eating with food in mind can reduce weight quickly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ऐसे किया गया ये अध्ययन

  • यूनाइटेड किंगडम में यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स कॉवेंट्री और वारविकशायर नेशनल हेल्थ सर्विसेज ट्रस्ट के शोधकर्ताओं द्वारा 53 मोटे लोगों पर किए गए अध्ययन के निष्कर्षों से पता चलता है कि प्रभावी ढंग से वजन कम करने के लिए खाना खाते समय दिमाग का वहां होना ही सबसे सही विकल्प है। अध्ययन के दौरान, आधे लोगों को मन लगाकर खाना सिखाया गया था, जिसमें धीमी गति से भोजन करना, अधिक धीरे-धीरे चबाने और खाने का स्वाद लेने जैसी चीजें शामिल थीं। जबकि अन्य आधे लोगों को ऐसे कोई निर्देश नहीं दिए गए थे। ये देखा गया कि जिस समूह ने औसत खाने का अभ्यास किया था, उन्होंने औसतन अन्य समूह की तुलना में तीन गुना अधिक किलो वजन कम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
According to research eating with food in mind can reduce weight quickly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

अध्ययन के विशेषज्ञ ने बताया कि वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के साथ मुख्य समस्या उनके खाने का व्यवहार है। बस इसे सुधारने और मन लगाकर खाने का अभ्यास करने से वजन घटाने की पूरी प्रक्रिया को गति देने में मदद मिल सकती है। इसलिए, यदि आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो इस समय (खाना खाते समय) अधिक मौजूद रहने की कोशिश करें। इससे व्यक्ति को वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
According to research eating with food in mind can reduce weight quickly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ये चीजें जो आपको करनी चाहिए

  • कुछ ऐसी चीजें हैं जिनसे आप मन लगाकर खाना खाने का अभ्यास कर सकते हैं। इसमें सबसे पहली चीज है कि, टेलीविजन के सामने न खाएं और न ही भोजन करते समय किसी गैजेट का उपयोग करें। जिस बर्तन में आपने खाना बनाया है, उसमें से कभी सीधे मत खाएं। इसकी जगह पर एक अलग बर्तन में रखकर खाना खाएं। अपने भोजन से पहले एक गिलास पानी पिएं और खाने को धीरे-धीरे खाएं और इसके स्वाद का आनंद लेने की कोशिश करें। ये चीजें आपके वजन घटाने में काम आ सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed