फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raghav Chadha: रेटिनल डिटेचमेंट के शिकार हैं राघव, जल्द होगी सर्जरी, आपको भी तो नहीं है आंखों में ऐसी दिक्कत?

Thu, 21 Mar 2024 09:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 21 Mar 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
Aap MP Raghav Chadha Suffering From Retine Detachment Know Eye Disease Symptoms Reason
आप सांसद राघव चड्ढा - फोटो : ANI

आंखों की समस्या, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण तेजी से बढ़ती हुई देखी जा रही है। लगभग सभी उम्र के लोग आंखों से संबंधित दिक्कतों के शिकार पाए जा रहे हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आंखों की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, उनमें रेटिनल  डिटेचमेंट नामक स्थिति का निदान हुआ है। इसके इलाज-सर्जरी के लिए वह जल्द ही यूनाइटेड किंगडम जाएंगे।



स्वास्थ्य विशेष कहते हैं, लाइफस्टाइल में गड़बड़ी और बढ़ती क्रोनिक बीमारियों के कारण आंखों की सेहत पर भी नकारात्मक असर देखा जा रहा है। रेटिनल डिटेचमेंट भी इसी तरह की दिक्कत है। अगर समय पर इस समस्या का निदान और इलाज न हो पाए तो इससे स्थाई रूप से आंखों की रोशनी जाने और अंधेपन का भी खतरा हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि सभी लोग आंखों की सेहत का विशेष ध्यान रखें और बीमारियों के लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देर समय रहते उपचार प्राप्त करें।

Aap MP Raghav Chadha Suffering From Retine Detachment Know Eye Disease Symptoms Reason
आंखों की समस्या - फोटो : Pixabay

क्या होती है रेटिनल डिटेचमेंट की समस्या?

रेटिनल डिटेचमेंट, आंखों की गंभीर और आपातकालीन समस्या मानी जाती है। इसमें आंखों के पीछे ऊतक की एक पतली परत (रेटिना) अपनी सामान्य स्थिति से दूर हो जाती है। रेटिनल डिटेचमेंट की समस्या में, रेटिनल कोशिकाएं उन रक्त वाहिकाओं की परत से अलग हो जाती हैं जो आंखों को ऑक्सीजन और पोषण प्रदान करती हैं।

अगर लंबे समय तक रेटिना डिटेचमेंट का इलाज नहीं किया जाता है तो प्रभावित आंख में स्थायी दृष्टि हानि का खतरा बढ़ जाता है। 50 की उम्र में ये समस्या अधिक होती है पर कम आयु के लोग भी इसके शिकार हो सकते हैं।

Aap MP Raghav Chadha Suffering From Retine Detachment Know Eye Disease Symptoms Reason
आंखों में होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock

कैसे जानें कहीं आपको भी तो नहीं है ये दिक्कत?

नेत्र रोग विशेषज्ञ बताते हैं, रेटिनल डिटेचमेंट गंभीर स्थिति है पर चूंकि ये बिना दर्द के होती है इसलिए समस्या का समय रहते निदान नहीं हो पाता है। हालांकि सभी लोगों को आंखों की समस्या पर गंभीरता से ध्यान देते रहने की सलाह दी जाती है। इस रोग में अचानक से आपको नजरों के सामने  छोटे-छोटे धब्बे दिखने लग सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों में ये धुंधला दिखाई देने, नजरों के सामने परदे जैसी छाया होने की समस्या हो सकती है।

अगर आपको इस तरह की समस्याओं का अनुभव होता है तो सावधान हो जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aap MP Raghav Chadha Suffering From Retine Detachment Know Eye Disease Symptoms Reason
रेटिनल डिटेचमेंट की समस्या के कारण - फोटो : iStock

रेटिनल डिटेचमेंट की समस्या क्यों होती है?

रेटिनल डिटेचमेंट का सबसे प्रमुख कारण रक्त वाहिकाओं का लीक होना या आंख के पिछले हिस्से में सूजन होना है। ऐसी कई चीजें हैं जो आपकी आंख में रक्त वाहिकाओं के रिसाव या सूजन का कारण बन सकती हैं जिसमें आंखों में चोट लगने का प्रमुख कारण माना जाता है।

इसके अलावा जिन लोगों में इस बीमारी की फैमिली हिस्ट्री रही है, मायोपिया की समस्या है, मोतियाबिंद की सर्जरी हुई है ऐसे लोगों में भी इस रोग के विकसित होने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।

विज्ञापन
Aap MP Raghav Chadha Suffering From Retine Detachment Know Eye Disease Symptoms Reason
आंखों में होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock

रेटिनल डिटेचमेंट से  कैसे बचा जा सकता है?

डॉक्टर कहते हैं, आप रेटिनल डिटेचमेंट को रोक नहीं सकते हैं, लेकिन अपने जोखिमों को कम करने के लिए कुछ कदम उठाए जा सकते हैं। नियमित रूप से आंखों की देखभाल कराना आपमें किसी भी समस्या का समय रहते पता लगाने में मदद कर सकती है। जिन लोगों को मायोपिया की समस्या है उनमें रेटिना डिटेचमेंट का अधिक खतरा हो सकता है।

आहार में भरपूर विटामिन्स और पौष्टिकता वाली चीजों का शामिल करने और लाइफस्टाइल को ठीक रखकर आप आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed