फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: आपकी ये चार आदतें बढ़ा देती हैं ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, ये रहे इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Tue, 05 Oct 2021 11:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 05 Oct 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
aaj ka health tips These are the symptoms and prevention methods of brain stroke
आज का हेल्थ टिप्स: ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण - फोटो : Pixabay

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

हमारे आसपास कई ऐसी गंभीर बीमारियां हैं, जो हमारी एक छोटी सी गलती की वजह से हमें इनका शिकार बना देती है। इसी में से एक बीमारी है ब्रेन स्ट्रोक, जो कि एक गंभीर स्थिति है। हमारा अनहेल्दी खानपान, हमारे खानपान में पौष्टिक तत्वों की कमी, और रोजाना के कई ऐसे काम जो हमारे दिमाग के लिए खतरा पैदा करते हैं आदि। ये सभी ब्रेन स्ट्रोक के होने के बड़े कारण होते हैं। ब्रेन स्टोक का खतरा सिर्फ पुरुषों को नहीं होता, बल्कि इसका शिकार महिलाएं भी होती हैं। इसलिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, ताकि हम ब्रेन स्ट्रोक की चपेट में न आएं। हमारी कुछ गलतियां हैं, जो हम जाने-अनजाने करते हैं जिनके कारण हमें ब्रेन स्ट्रोक हो जाता है। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।

aaj ka health tips These are the symptoms and prevention methods of brain stroke
आज का हेल्थ टिप्स: ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण - फोटो : iStock

ये रहे लक्षण

-बातों को समझने और बोलने में परेशानी
-चक्कर आना
-दिमाग का संतुलन खोना
-एक या दोनों आंखों से दिखाई न देना
-आंखों के आगे धुंधला पन छाना
-शरीर के दोनों तरफ, हाथों पर या पैरों का सुन्न होना।

aaj ka health tips These are the symptoms and prevention methods of brain stroke
आज का हेल्थ टिप्स: ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण - फोटो : Pixabay

इन चार चीजों से बढ़ता है खतरा:-

धूम्रपान

  • अगर आप बीड़ी-सिगरेट का सेवन करते हैं, तो ये हमारे फेफड़ों के साथ-साथ हमें स्ट्रोक जैसी बीमारियों से भी ग्रसित करने का काम करते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि धूम्रपान इस्केमिक स्ट्रोक के लिए आपके जोखिम को लगभग दोगुना तक कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ka health tips These are the symptoms and prevention methods of brain stroke
आज का हेल्थ टिप्स: ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण - फोटो : Pixabay

शराब

  • विशेषज्ञ मानते हैं कि ज्यादा शराब का सेवन करने से भी स्ट्रोक हो सकता है। वहीं, रोजाना दो से ज्यादा ड्रिंक करने से व्यक्ति के शरीर का रक्तचाप बढ़ता है।
विज्ञापन
aaj ka health tips These are the symptoms and prevention methods of brain stroke
आज का हेल्थ टिप्स: ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण - फोटो : iStock

शारिरिक गतिविधि न करना

  • अमूमन देखा जाता है कि लोग शारिरिक गतिविधि से दूर होते जा रहे हैं, जिसकी वजह से उनका मोटापा बढ़ता जा रहा है और यही मोटापा कई बीमारियों को जन्म देने का कारण बनता है। इसी में से एक है स्ट्रोक का जोखिम।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed