फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: डेंगू को देनी है मात, तो जरूर खाएं ये चार चीजें, मिलेंगे गजब के फायदे

Mon, 22 Nov 2021 11:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 22 Nov 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
aaj ka health tips four good food for dengue fever
डेंगू के मरीज क्या खाएं - फोटो : Istock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को काफी परेशान किया। वहीं, मौजूदा समय में भी इसके काफी मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ऐसे में ये वायरस कितना खतरनाक ये बताने की शायद किसी को जरूरत नहीं। इन सबके बीच अब डेंगू के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। देश के कई राज्यों में इसके गंभीर मामले तक देखे गए हैं, जिनमें लोग काफी बीमार हो रहे हैं और प्लेटलेट्स गिर रही हैं। ऐसे में डेंगू की वजह से काफी लोग परेशान हैं। इसमें शरीर कमजोर होना, बुखार आने जैसी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में लंबा इलाज और डॉक्टर की देखरेख बेहद जरूरी हो जाती हैं। इसके अलावा इस दौरान हमें अपने खाने-पीने का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। तो चलिए हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन डेंगू का मरीज कर सकता है ताकि उसे फायदा मिल सके।

aaj ka health tips four good food for dengue fever
डेंगू के मरीज क्या खाएं - फोटो : iStock

पपीते के पत्ते

  • पपीता हमारे पेट के अलावा डेंगू के बुखार में काफी ज्यादा मदद करता है। डेंगू के मरीज को पपीते के पत्ते का जूस पिलाने से ये प्रभावी तरीके से काम करता है। साथ ही ये प्लेटलेट्स के काउंट को बढ़ाने में भी मदद करता है।
aaj ka health tips four good food for dengue fever
डेंगू के मरीज क्या खाएं - फोटो : iStock

नीम के पत्ते

  • नीम डेंगू के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। नीम के पत्ते में कई औषधीय गुण होने की वजह से ये डेंगू के वायरस के विकास और प्रसार को नियंत्रित करने में काफी मददगार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ka health tips four good food for dengue fever
डेंगू के मरीज क्या खाएं - फोटो : Pixabay

नारियल पानी

  • डेंगू के मरीज को नारियल पानी का सेवन भी करना चाहिए। इसमें कई तरह के खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स होने की वजह से ये शरीर में तरल स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए डेंगू के मरीज के लिए ये बेहतर विकल्प होता है।
विज्ञापन
aaj ka health tips four good food for dengue fever
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

संतरा

  • संतरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व और विटामिन डेंगू के मरीज को लाभ पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में आप संतरे का जूस पी सकते हैं, जो डेंगू के बुखार में फायदा देने के लिए जाना जाता है।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed