फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: इन फलों में ग्रीन टी से कहीं ज्यादा पाया जाता है एंटीऑक्सिडेंट्स, रोजाना कीजिए सेवन

Sun, 21 Nov 2021 05:29 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 21 Nov 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
high antioxidant fruits, all you need to know
हाई एंटीऑक्सिडेंट्स के लिए क्या खाएं? - फोटो : Pixabay

पिछले कुछ वर्षों में दुनियाभर में ग्रीन-टी का सेवन काफी तेजी से बढ़ा है। वजन घटाने, ब्लड शुगर या कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना हो या कैंसर जैसे रोगों से सुरक्षा, ग्रीन टी को हमेशा पहला विकल्प माना जाता है। इसका मुख्य कारण इसमें मौजूद उच्च एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा है। एंटीऑक्सिडेंट ऐसे घटक होते हैं जो सूजन को घटाने के साथ शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स कोशिकाओं को क्षति पहुंचाकर कैंसर जैसी कई अन्य क्रोनिक बीमारियों का कारण बन सकते हैं।  हालांकि कई अध्ययनों से पता चलता है, एक दिन में तीन कप से अधिक ग्रीन टी का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एंटीऑक्सिडेंट्स के लिए सिर्फ ग्रीन-टी पर ही क्यों निर्भर रहना। ग्रीन-टी के अलावा कई फलों में भी पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं, इनका सेवन करना भी सेहत के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ग्रीन-टी के अलावा एंटीऑक्सिडेंट्स के अन्य स्रोतों के बारे में जानते हैं। 

high antioxidant fruits, all you need to know
अनार के फायदे - फोटो : Pixabay

अनार खाना है बेहद फायदेमंद
वैसे तो अनार का सेवन शरीर में रक्त की मात्रा को बढ़ाने के लिए वर्षों से किया जाता रहा है, पर क्या आप जानते हैं, अनार एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के साथ एंटीऑक्सिडेंट्स का भी समृद्ध स्रोत माना जाता है? अध्ययनों से पता चलता है कि अनार, आपको ग्रीन टी से बेहतर डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। अनार में पाया जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट फ्लेवोनोल्स, गठिया जैसी सूजन की स्थिति को कम करने में सहायक है।

high antioxidant fruits, all you need to know
सेब में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा - फोटो : istock

रोजाना खाइए एक सेब
अध्यनों से पता चलता है कि सेब में कैटेचिन जैसे फाइटोकेमिकल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने से लेकर, बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर और मधुमेह के जोखिम को कम करने के लिए सेब का नियमित रूप से सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। सेब में कैटेचिन की मात्रा इसे त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद बनाती है। सेब में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो शरीर को तमाम प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
high antioxidant fruits, all you need to know
बेहद लाभदायक है अंगूर खाना - फोटो : Pixabay

अंगूर है बेहद स्वास्थ्यबर्धक
अध्ययनों से पता चलता है कि अंगूर में फ्लेवोनोइड्स और कैरोटेनॉयड्स सहित फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अंगूर का सेवन करने से शरीर को कोशिकाएं स्वस्थ बनी रहती हैं साथ ही इसे प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने वाले फलों में से एक माना जाता है। प्रजनन स्वास्थ्य, बच्चों की वृद्धि और विकास जैसे कार्यों में भी अंगूर का सेवन करना लाभदायक माना जाता है। 

विज्ञापन
high antioxidant fruits, all you need to know
अमरूद की पौष्टिकता - फोटो : istock

अमरूद के स्वास्थ्य लाभ
ग्रीन टी की तरह, अमरूद के पत्ते कैटेचिन और अन्य एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होते हैं। अमरूद के पत्तों को सेहत के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। अमरूद को एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भी भरपूर माना जाता है। दस्त की समस्या को ठीक करने में अमरूद का सेवन करना विशेष लाभदायक माना जाता है। अमरूद में अनानास की तुलना में अधिक मात्रा में विटामिन सी, केले से अधिक पोटेशियम और फाइबर  होता है। अमरूद का फल और पत्ते दोनों फायदेमंद होते हैं। 

 

------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed