फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक, शिमला मिर्च के सेवन से होते हैं ये 5 फायदे

Sat, 30 May 2020 09:39 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 30 May 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
5 health benefits of capsicum for weight loss increase immunity
शिमला मिर्च - फोटो : Pixabay

हरी मिर्ची से परहेज करने वाले लोग भी शिमला मिर्च की सब्जी बड़े प्यार से खाते हैं। शिमला मिर्च का इस्तेमाल कई तरह के खास व्यंजनों जैसे नूडल्स, मंचूरियन, पास्ता आदि में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शिमला मिर्च का सेवन कर आप मोटापे की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। विटामिन सी, विटामिन ए और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर शिमला मिर्च शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में मददगार है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से शिमला से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

5 health benefits of capsicum for weight loss increase immunity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

हृदय के लिए
शिमला मिर्च कई तरह की हृदय समस्याओं से आपको बचाती है। इसकी वजह है शिमला मिर्च में मौजूद फलेवॉनाइड्स जो हृदय रोगों से शरीर की रक्षा करता है। फलेवॉनाइड्स पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई सुचारू रूप से होने में भी सहायक है, जिसके कारण हार्ट पंपिंग में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।a

5 health benefits of capsicum for weight loss increase immunity
मोटापा - फोटो : फाइल फोटो

मोटापा कम करने के लिए
शिमला मिर्च वजन घटाने में मददगार होती है। शिमला मिर्च में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है इसी कारण से इसके सेवन से बजन बढ़ने की संभावना बेहद कम होती है। शिमला मिर्च मेटाबॉलिज्म को बेहतर करती है जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 health benefits of capsicum for weight loss increase immunity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए
शिमला मिर्च शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में काफी मदद करती है। प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ शिमला मिर्च दिमाग को तेज बनाने में भी अहम योगदान देती है और इसका प्रमुख कारण यह है कि शिमला मिर्च में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा शिमला मिर्च स्ट्रेस को भी कम करती है और अस्थमा व कैंसर जैसी बीमारियों से भी लड़ने में काफी कारगर है।

विज्ञापन
5 health benefits of capsicum for weight loss increase immunity
शिमला मिर्च - फोटो : फाइल फोटो

पोषण से भरपूर
शिमला मिर्च पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, फलेवानाइॅड्स, अल्कालॉइड्स और टैनिन्स पाए जाते हैं। शिमला मिर्च में मौजूद अल्कालॉइड्स एंटी−इंफलेमेटरी, एनलजेस्टिक और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed