{"_id":"5d4e8f998ebc3e6c9736295b","slug":"5-essential-oil-for-reduce-period-pain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीरियड में होता है दर्द, तो ये पांच तरह के तेल कर सकते हैं आपकी तकलीफ कम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
पीरियड में होता है दर्द, तो ये पांच तरह के तेल कर सकते हैं आपकी तकलीफ कम
Sun, 11 Aug 2019 07:56 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sun, 11 Aug 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीरियड्स के समय होने वाली समस्याओं जैसे कमर में दर्द, पैरो में दर्द, पेट फूलना, चिड़चिड़ापन से तो हर महिला को गुजरना पड़ता है। बल्कि कुछ महिलाओं के लिए तो ये पांच दिन किसी भयानक सपने की तरह होते हैं। अगर आप इन दिनों में पेनकिलर लेकर थक गई हैं तो आज हम कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आएं हैं जिसका प्रयोग जरूर ही इस तकलीफ से आराम दिलाएगा।
मासिक धर्म की तकलीफों में आराम पहुंचाने में ये तेल आपकी मदद करेंगे। इन तेलों की कुछ बूंदों की मसाज पेट के निचले हिस्से में करने या फिर पानी में कुछ बूंदों को डालकर उससे सिंकाई करने से आपको आराम मिलेगा।
- फोटो : pixa
लैवेंडर ऑयल
लैवेंडर ऑयल में एंटी फ्लेमेटरी गुण होते हैं जिसकी वजह से यह पीरियड्स में होने वाली तकलीफ के साथ ही ब्लीडिंग को कम करने में मदद करता है। इस तेल से गर्भाशय की मांसपेशियों के सिकुड़न में आराम मिलता है।

लौंग का तेल
लौंग का तेल शरीर की कई तकलीफों को आराम पहुंचाता है। दांतों के दर्द के अलावा इस तेल का इस्तेमाल पीरियड के दर्द में आराम दिलाने के लिए भी किया जाता है। लौंग के तेल की दो-चार बूंदों को पानी में डालकर उसमें कुछ देर बैठने से आराम मिलता है।

रोमन कैमोमाइल तेल
पुराने समय से ही इस तेल का उपयोग दर्द निवारक के तौर पर किया जाता रहा है। रोमन कैमोमाइल तेल का इस्तेमाल पीरियड के दर्द में करने के लिए दो चार बूंदें तेल की पानी में डालकर उसमें पैरों को डुबोकर बैठने से आराम मिलता है। ये एक पुराना इजिप्टियन तरीका है।