{"_id":"69ba245dbbe714bb9b090ffb","slug":"5-common-signs-of-dehydration-in-hindi-2026-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dehydration Symptoms: ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Dehydration Symptoms: ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी
Wed, 18 Mar 2026 09:53 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:53 AM IST
सार
Common Signs Of Dehydration: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो ये बताते हैं कि आपके शरीर में पानी की कमी हो गई है।
विज्ञापन
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Common Signs Of Dehydration: गर्मी का मौसम आते ही शरीर पर इसका असर साफ दिखाई देने लगता है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और पसीना निकलने के कारण शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है। अक्सर लोग इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी
- फोटो : Adobe Stock
1. बार-बार प्यास लगना
- अगर आपको बार-बार प्यास लग रही है, तो ये शरीर का सबसे पहला संकेत होता है कि उसे पानी की जरूरत है।
- जब शरीर में पानी कम हो जाता है, तो दिमाग प्यास का संकेत देता है ताकि आप तरल पदार्थ का सेवन करें।
- अगर आप प्यास लगने के बाद भी पानी नहीं पीते, तो डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है।
- कई बार पानी न पीने से आपकी दिक्कतें कई गुना बढ़ जाती हैं।
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी
- फोटो : Adobe Stock
2. मुंह और गला सूखना
- पानी की कमी होने पर मुंह में लार बनना कम हो जाता है, जिससे गला और मुंह सूखा महसूस होता है।
- ये न सिर्फ असहज होता है, बल्कि बोलने और खाने में भी परेशानी पैदा कर सकता है।
- लगातार सूखापन बने रहना इस बात का संकेत है कि शरीर को तुरंत हाइड्रेशन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी
- फोटो : Adobe Stock
3. गहरे रंग का पेशाब आना
- सामान्य स्थिति में पेशाब का रंग हल्का पीला होता है, लेकिन अगर यह गहरा पीला या नारंगी दिखे, तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत है।
- शरीर पानी की कमी होने पर कम मात्रा में और अधिक पेशाब बनाता है, जिससे उसका रंग गहरा हो जाता है।
विज्ञापन
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी
- फोटो : Adobe Stock
4. थकान और कमजोरी महसूस होना
- पानी की कमी से शरीर की ऊर्जा पर असर पड़ता है।
- जब शरीर ठीक से हाइड्रेट नहीं होता, तो ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित होती है।
- कम पानी के सेवन से ही थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होने लगती है।
- ये स्थिति रोजमर्रा के कामों को भी मुश्किल बना सकती है।